अश्विन नंबर 1, जडेजा से आगे बुमराह, सिराज भी टॉप 5 में; WTC में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले शीर्ष 10 भारतीय गेंदबाज

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का आगाज 2019 में हुआ था। भारत के लिए तब से कई दिग्गज खिलाड़ियों ने अब संन्यास भी ले लिया है। अगर गेंदबाजी की बात करें तो रविचंद्रन अश्विन आज भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं लेकिन वह आज भी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप इतिहास में भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

वहीं जसप्रीत बुमराह इस लिस्ट में रविंद्र जडेजा से भी आगे हैं।

जसप्रीत बुमराह WTC इतिहास में अब तक भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। उन्होंने हाल ही में वेलिंगटन टेस्ट में 5 विकेट झटके थे। उनके नाम अब तक 190 विकेट विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में दर्ज हो चुके हैं। रविचंद्रन अश्विन भारतीयों की इस लिस्ट में 195 विकेट लेकर नंबर 1 पर काबिज हैं। यानी बुमराह के पास न्यूजीलैंड सीरीज में ही नंबर 1 भारतीय बनने का मौका है।

रविंद्र जडेजा ने अब तक WTC में 164 विकेट झटके हैं और वह तीसरे स्थान पर हैं। मोहम्मद सिराज भी टॉप 5 में मौजूद हैं। उन्होंने अब तक 47 मैचों की 88 पारियों में 143 विकेट अपने नाम किए हैं। हाल ही में टेस्ट से संन्यास लेने वाले मोहम्मद शमी इस लिस्ट में 85 विकेट के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद हैं।

WTC इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 10 भारतीय गेंदबाज

खिलाड़ी अवधि मैच पारी गेंदें ओवर मेडन रन विकेट सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी औसत इकॉनमी स्ट्राइक रेट 4 विकेट 5 विकेट
रविचंद्रन अश्विन 2019-2024 41 78 8874 1479.0 278 4191 195 7/71 21.49 2.83 45.50 9 11
जसप्रीत बुमराह 2019-2026 43 81 7909 1318.1 316 3692 190 6/27 19.43 2.80 41.62 8 13
रवींद्र जडेजा 2019-2026 50 93 9376 1562.4 299 4460 164 7/42 27.19 2.85 57.17 10 6
मोहम्मद सिराज 2020-2026 47 88 7271 1211.5 218 4227 143 6/15 29.55 3.48 50.84 8 5
मोहम्मद शमी 2019-2023 24 45 3953 658.5 145 2092 85 5/35 24.61 3.17 46.50 5 2
अक्षर पटेल 2021-2025 15 29 2660 443.2 98 1121 57 6/38 19.66 2.52 46.66 2 5
कुलदीप यादव 2021-2026 12 24 2054 342.2 41 1228 53 5/40 23.16 3.58 38.75 2 3
उमेश यादव 2019-2023 16 32 2320 386.4 59 1280 51 5/53 25.09 3.31 45.49 1 1
इशांत शर्मा 2019-2021 15 27 1964 327.2 79 923 44 5/22 20.97 2.81 44.63 1 3
वाशिंगटन सुंदर 2021-2026 18 31 2518 419.4 57 1297 37

Leave a Comment