अभिषेक शर्मा ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी टॉप 10 से बाहर; ये हैं टी20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय

अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के तीसरे टी20 मुकाबले में 38 गेंद पर 113 रन की पारी खेली। टी20 इंटरनेशनल में यह उनका चौथा और टी20 क्रिकेट में 11वां शतक था।

इसी के साथ विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ते हुए अभिषेक नंबर 1 पर पहुंच गए। वह अब टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले नंबर 1 भारतीय बल्लेबाज हैं।

वैभव सूर्यवंशी इस लिस्ट के टॉप 10 से बाहर हैं। वैभव ने टी20 क्रिकेट में अब तक 4 शतक लगाए हैं। वह इस लिस्ट में 12वें स्थान पर हैं। वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर के नाम भी तिलक वर्मा के बराबर 5 शतक हैं लेकिन वह लिस्ट में तिलक से नीचे 11वें स्थान पर हैं। इस लिस्ट में अभिषेक शर्मा नंबर 1 और विराट कोहली नंबर 2 पर हैं।

अगर दुनियाभर के बल्लेबाजों की बात करें तो अभिषेक शर्मा अब क्रिस गेल और बाबर आजम के बाद तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। टॉप 10 भारतीयों की लिस्ट में अभिषेक, विराट और तिलक के अलावा संजू सैमसन, रोहित शर्मा और इशान किशन जैसे धाकड़ खिलाड़ी भी मौजूद हैं। केएल राहुल, संजू सैमसन और रोहित शर्मा 8-8 शतकों के साथ क्रमश: तीसरे, चौथे व पांचवें स्थान पर हैं।

वहीं इशान किशन और शुभमन गिल के नाम 7-7 शतक टी20 क्रिकेट में दर्ज हैं। जबकि ऋतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव ने टी20 फॉर्मेट में कुल 6-6 शतक लगाए हैं। तिलक वर्मा 5 शतकों के साथ लिस्ट में 10वें स्थान पर हैं।

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप 10 भारतीय

रैंक खिलाड़ी टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक मैच रन औसत स्ट्राइक रेट
1 अभिषेक शर्मा 11 219 6493 32.79 178.03
2 विराट कोहली 10 430 14218 42.44 135.88
3 केएल राहुल 8 253 8718 42.73 138.73
4 संजू सैमसन 8 361 9294 30.57 140.83
5 रोहित शर्मा 8 472 12531 30.94 135.64
6 शुभमन गिल 7 191 6144 37.69 141.3
7 इशान किशन 7 266 7548 31.58 145.34
8 ऋतुराज गायकवाड़ 6 165 5339 38.13 139.32
9 सूर्यकुमार यादव 6 373 9729 34.5 152.58
10 तिलक वर्मा 5 180 5166 41.32 145.72

(आंकड़ों का सोर्स क्रिकइंफो है)

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप 6 पुरुष क्रिकेटर

  • 22 शतक: क्रिस गेल
  • 13 शतक: बाबर आजम
  • 11 शतक: अभिषेक शर्मा
  • 10 शतक: क्विंटन डी कॉक
  • 10 शतक: विराट कोहली
  • 10 शतक: डेविड वार्नर

अभिषेक शर्मा से आगे फिलिप्स; सैंटनर नंबर 1, अर्शदीप दूसरे पर: भारत-न्यूजीलैंड तीसरे टी20 के बाद टॉप 5 बैटर-बॉलर

भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के पहले तीन मैचों के बाद अगर टॉप 5 बल्लेबाजों की बात करें तो ग्लेन फिलिप्स नंबर 1 पर हैं और टॉप 5 में अभिषेक शर्मा अकेले भारतीय हैं। गेंदबाजों की लिस्ट में मिचेल सैंटनर टॉप पर काबिज हैं।

Leave a Comment