अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ ग्लेन फिलिप्स बने नंबर 1, तिलक ने की वैभव की बराबरी; भारत-न्यूजीलैंड चौथे टी20 के बाद टॉप-10 सिक्स हिटर

भारत के खिलाफ चौथे टी20 मुकाहले में ग्लेन फिलिप्स ने गजब की बल्लेबाजी की और टीम इंडिया के गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया। ग्लेन ने इस मैच में 49 गेंदों पर 107 रन बनाए और इस पारी के दौरान उन्होंने 10 जबरदस्त छ्क्के और 6 चौके भी लगाए।

इस 10 छक्कों के दम पर उन्होंने अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया और इस टी20आई सीरीज के पहले 4 मैचों के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर बन गए।

अभिषेक को पीछे छोड़ ग्लेन बने नंबर 1

भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले जा चुके 4 टी20 मैचों के बाद अब छक्के लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों लिस्ट में ग्लेन फिलिप्स पहले नंर पर आ गए जहां पहले अभिषेक शर्मा थे। ग्लेन ने इस मैच में 10 छक्के लगाते हुए अभिषेक को दूसरे नंबर पर धकेल दिया और पहले स्थान पर काबिज हो गए। ग्लेन ने अब तक खेले 4 मैचों में कुल 17 छक्के लगाए हैं जबकि दूसरे नंबर पर मौजूद अभिषेक शर्मा ने 4 मैचों में 16 सिक्स जड़े हैं।

इस लिस्ट में फिन एलन तीसरे नंबर पर हैं जिन्होंने 4 मैचों में 10 छक्के लगाए हैं जबकि चौथे स्थान पर डेरिल मिचेल 4 मैचों में 8 छक्के लगाकर मौजूद हैं। पांचवें स्थान पर नमन धीर और माइकल ब्रेसवेल 7-7 छक्के लगाकर मौजूद हैं तो वहीं संजू सैमसन और बेवॉन जैकब्स 5-5 छक्कों के साथ संयुक्त रूप से छठे स्थान पर हैं। तिलक वर्मा ने चौथे मैच में 35 रन की पारी खेली और 3 छक्के लगाए और वो वैभव सूर्यवंशी की बराबरी पर आ गए। तिलक और वैभव अब 4-4 छक्कों के साथ 7वें स्थान पर हैं।

भारत-न्यूजीलैंड चौथे टी20 के बाद टॉप-10 सिक्स हिटर

बल्लेबाज मैच पारी रन छक्के
ग्लेन फिलिप्स 4 4 276 17
अभिषेक शर्मा 4 4 196 16
फिन एलन 4 4 132 10
डेरिल मिचेल 4 4 147 8
नमन धीर 4 4 105 7
माइकल ब्रेसवेल 4 3 82 7
बेवॉन जैकब्स 4 4 135 5
संजू सैमसन 4 4 103 5
तिलक वर्मा 4 4 93 4
वैभव सूर्यवंशी 2 2 49 4
नीतिश कुमार रेड्डी 4 3 49 3
श्रेयस अय्यर 4 4 76 2
अक्षर पटेल 4 3 42 2
टिम सीफर्ट 4 4 36 2
प्रिंस यादव 3 1 18 1

Leave a Comment