INDvsWI अभिषेक शर्मा की 67 रनों की विस्फोटक पारी की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर के होलकर स्टेडियम में 20 ओवर में 10 विकेटों के नुकसान पर 223 रन बना लिए। यह पारी बंद चालू मोटर की तरह रही।
एक समय ऐसा लग रहा था भारत रांची टी-20 से ज्यादा रन बनाएगा।
लेकिन रॉस्टन चेस के एक ओवर ने इंडीज की वापसी करवाई जब उन्होंने 1 ओवर में 2 विकेट लिए। एक समय पर ऐसा लग रहा था कि भारत 210 से नीचे रहेगी लेकिन अंतिम ओवर में प्रिंस यादव के प्रहार ने भारत को 223 रनों तक पहुंचा दिया। भारत के लिए अच्छी बात यह है कि मैदान पर अभी ओस नहीं है तो स्पिन गेंदबाजों को फायदा मिल सकता है। चेस के साथ शमार जोसेफ ने भी 2 विकेट लिए लेकिन वह काफी महंगे (54 रन ) साबित हुए।
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव।
वेस्टइंडीज:शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोस्टन चेज़, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती