अबूधाबी नाइट राइडर्स ने ऑलराउंड खेल का प्रदर्शन करते हुए दुबई कैपिटल्स को 55 रन से हराकर डीपी वर्ल्ड आईएलटी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें सत्र में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।
नाइट राइडर्स की तरफ से फिन एलन (38 गेंदों में 74 रन) और आंद्रे फ्लेचर (49 गेंदों में 55 रन) ने पहले विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी की जिससे उसकी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 167 रन बनाने में सफल रही।
इसके जवाब में कैपिटल्स की टीम 17.5 ओवर में 112 रन पर आउट हो गई। नाइट राइडर्स की तरफ से उस्मान तारिक के 27 रन देकर चार और मोहम्मद रोहिद के 11 रन देकर तीन विकेट लिए।
कैपिटल्स के लिए केवल मार्कस स्टोइनिस ही अच्छा प्रदर्शन कर पाए। उन्होंने 32 गेंद पर 47 रन बनाए।