इंग्लैंड की टीम इन दिनों पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ वनडे ट्राई सीरीज खेल रही है। इंग्लैंड ने गुरुवार को रावलपिंडी में 429/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया। इंग्लैंड के लिए कप्तान हैरी ब्रूक ने तूफानी डबल सेंचुरी लगाई।
उन्होंने 116 गेंदों में 202 रन बटोरे, जिसमें 21 चौके और 10 छक्के शामिल हैं। यह वनडे क्रिकेट इतिहास का 14वां दोहरा शतक है। वह इस फॉर्मेट में डबल सेंचुरी ठोकने वाले 11वें क्रिकेटर हैं। रोहित शर्मा ने तीन जबकि शुभमन गिल ने दो बार ऐसा किया। सचिन तेंदुलकर वनडे में दोहरा शतक जमाने वाले पहले क्रिकेटर थे। 27 वर्षीय ब्रूक ने दोहरा शतक जड़कर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है। चलिए, आपको उनके पांच रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं।
शुभमन गिल का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा
हैरी ब्रूक वनडे में डबल सेंचुरी लगाने वाले इंग्लैंड के पहले क्रिकेटर हैं। उनसे पहले इंग्लैंड के लिए वनडे में सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड बेन स्टोक्स के नाम था। पूर्व ऑलराउंडर स्टोक्स ने 2023 में न्यूजीलैंड के सामने 182 रन बनाए थे। ब्रूक वनडे में सबसे तेज डबल डबल सेंचुरी जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 114 गेंदों में ऐसा किया। ब्रूक ने शुभमन गिल का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा है। गिल ने सितंबर 2026 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 117 गेंदों में डबल सेंचुरी पूरी की थी। ब्रूक वनडे में नंबर-4 पर बैटिंग के लिए आकर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले प्लेयर बन चुके हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज विव रिचर्ड्स का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। रिचर्ड्स ने 1989 में इंग्लैंड के विरुद्ध नंबर-4 पर 189 रनों की पारी खेली थी।
क्रिस गेल के दुर्लभ क्लब में मारी एंट्री
ब्रूक ने वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के एक दुर्लभ क्लब में एंट्री मारी है। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में वनडे में दोहरा शतक, टेस्ट में तिहरा और टी20 में शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। ब्रूक ने 2024 में पाकिस्तान के खिलाफ तिहरा शतक जमाया था। उन्होंने T20I में श्रीलंका और पाकिस्तान के सामने सेंचुरी जड़ी हैं। वहीं, गेल ने टेस्ट में 2005 में साउथ अफ्रीका और 2010 में श्रीलंका के खिलाफ तिहरा शतक ठोका था। उन्होंने वनडे में 2015 में जिम्बाब्वे के विरुद्ध डबल सेंचुरी जड़ी थी। गेल ने T20I में 2007 में साउथ अफ्रीका और 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ सेंचुरी बनाई थी। ब्रूक वनडे फॉर्मेट में बतौर कप्तान सबसे बड़ी पारी खेलने वालों की लिस्ट में चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने सनथ जयसूर्या और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गजों को पीछा छोड़ा। श्रीलंका के पूर्व कप्तान जयसूर्या ने साल 2000 में भारत के सामने 161 गेंदों में 189 रनों की खेली थी। सचिन ने कप्तान के रूप में 1999 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 151 गेंदों में नाबाद 186 रन बनाए थे।
वनडे क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे बड़ी पारी
223* – शुभमन गिल बनाम वेस्टइंडीज
219 – वीरेंद्र सहवाग बनाम वेस्टइंडीज
208* – रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका
202 – हैरी ब्रूक बनाम श्रीलंका
189 – सनथ जयसूर्या बनाम भारत
186* – सचिन तेंदुलकर बनाम न्यूजीलैंड