शैफाली वर्मा-श्री चरणी नंबर 1, स्मृति मंधाना भी लिस्ट में; भारत-श्रीलंका एशियन गेम्स फाइनल के बाद टॉप 5 बैटर-बॉलर

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में भारत के नाम पहला गोल्ड मेडल किया है। फाइनल में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 147 रनों से करारी शिकस्त देते हुए लगातार दूसरी बार एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

इस फाइनल मुकाबले के बाद अगर एशियन गेम्स 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला क्रिकेटरी की बात करें तो शैफाली वर्मा नंबर 1 पर पहुंच गई हैं।

वहीं एशियन गेम्स 2026 की महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में 8 विकेट लेकर श्री चरणी नंबर 1 बॉलर बनीं। इसके अलावा बल्लेबाजी में भारतीय उपकप्तान स्मृति मंधाना ने फाइनल में 79 रन बनाते हुए नंबर 3 पर फिनिश किया। उन्होंने तीन पारियों में 116 रन बनाए। खास बात यह रही कि शैफाली वर्मा गेंदबाजों की लिस्ट में भी तीसरे स्थान पर रहीं। टॉप 5 बॉलर्स में पहली चार भारतीय हैं।

वहीं बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप 5 में से दो भारतीय खिलाड़ियों ने जगह बनाई। जबकि पाकिस्तान की भी दो खिलाड़ी टॉप 2 में रहीं। पाकिस्तान ने भी मंगलवार को ही बांग्लादेश को हराते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता। शैफाली वर्मा हाल ही में खत्म हुए महिला एशिया कप 2026 की भी टॉप स्कोरर थीं।

एशियन गेम्स 2026 में भारत-श्रीलंका फाइनल के बाद टॉप 5 महिला बल्लेबाज

खिलाड़ी मैच पारी नाबाद रन सर्वोच्च स्कोर औसत गेंदें स्ट्राइक रेट 100 50 0 चौके छक्के
शैफाली वर्मा (INDW) 3 3 2 188 100* 188.00 93 202.15 1 0 0 12 14
चमारी अट्टापट्टू (SLW) 3 3 1 175 83* 87.50 108 162.03 0 2 0 19 9
स्मृति मंधाना (INDW) 3 2 0 116 79 58.00 64 181.25 0 1 0 10 9
शवाल जुल्फिकार (PAKW) 3 3 0 96 54 32.00 91 105.49 0 1 0 6 3
फातिमा सना (PAKW) 3 3 1 86 45 43.00 55 156.36 0 0 0 8 5

एशियन गेम्स 2026 में भारत-श्रीलंका फाइनल के बाद टॉप 5 महिला गेंदबाज

खिलाड़ी अवधि मैच पारी गेंदें ओवर मेडन रन विकेट सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी औसत इकोनॉमी स्ट्राइक रेट 4W 5W
श्री चरणी (IND-W) 2026-2026 3 3 66 11.0 3 30 8 4/10 3.75 2.72 8.25 1 0
दीप्ति शर्मा (IND-W) 2026-2026 3 3 64 10.4 1 27 7 3/6 3.85 2.53 9.14 0 0
शैफाली वर्मा (IND-W) 2026-2026 3 2 36 6.0 0 16 4 2/3 4.00 2.66 9.00 0 0
श्रेयंका पाटिल (IND-W) 2026-2026 3 3 51 8.3 0 39 4 2/9 9.75 4.58 12.75 0 0
फातिमा सना (PAK-W) 2026-2026 3 3 60 10.0 0 71 4 2/22 17.75 7.10 15.00 0 0

Asian Games 2026: महिला क्रिकेट टीम ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड मेडल, टी20 फाइनल में श्रीलंका को 147 रनों से हराया

एशियाई खेल 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीता। हरमनप्रीत कौर की टीम ने फाइनल में श्रीलंका को 147 रन से हराया। भारत ने 216 रन बनाए, जबकि श्रीलंकाई टीम 69 रन पर सिमट गई।

Leave a Comment