एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच पाकिस्तान ए और बांग्लादेश ए टीम के बीच खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हरा दिया और फाइनल में जगह बना ली।
इस मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 232 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान ने 45.2 ओवर में 5 विकेट पर 233 रन बनाकर मैच जीत लिया। अब पाकिस्तान का सामना फाइनल मुकाबले में श्रीलंका के साथ होगा जिसने पहले सेमीफाइनल मैच में इंडिया ए को हराया था। पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच फाइनल मुकाबला 29 नवंबर यानी रविवार को होगा।
वैभव सूर्यवंशी पहले स्थान पर मौजूद
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मैच के बाद यानी पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच हुए मैच के बाद बात अगर इस टूर्नामेंट में टॉप-5 बल्लेबाजों की करें तो भारतीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी पहले नंबर पर कायम हैं। वहीं बल्लेबाजों की लिस्ट में तिलक वर्मा भी दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। वैभव ने 4 मैचों में 281 रन बनाए थे जबकि तिलक वर्मा ने 4 मैचों में 260 रन बनाए थे। वहीं इस लिस्ट में चौथे नंबर पर बांग्लादेश के बैटर शहादत हुसैन चौथे नंबर पर आ गए जिन्होंने 4 मैचों में 184 रन बनाए।
शहादत हुसैन ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी टीम के लिए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में नाबाद 103 रन की पारी खेली थी। वहीं इस लिस्ट में 5वें नंबर पर पाकिस्तान के बैटर हसन नवाज आ गए जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 62 रन की पारी खेली। हसन नवाज में इब तक 4 मैचों में कुल 171 रन बनाए हैं। वहीं टॉप-5 गेंदबाजों की बात करें तो हर्षित राणा तीसरे नंबर पर खिसक गए जबकि पहले नंबर पर बांग्लादेश के गेंदबाज सुफीयान मुकीम आ गए जिन्होंने 4 मैचों में 10 विकेट लिए।
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल के बाद टॉप-5 बैटर
| बल्लेबाज | साल | मैच | पारी | नाबाद | रन | बेस्ट स्कोर | औसत | गेंद | स्ट्राइक रेट | 100 | 50 | 0 | 4 | 6 |
| वैभव सूर्यवंशी | 2026-2026 | 4 | 4 | 0 | 281 | 204 | 70.25 | 125 | 224.8 | 1 | 0 | 0 | 16 | 32 |
| तिलक वर्मा | 2026-2026 | 4 | 3 | 0 | 260 | 107 | 86.66 | 328 | 79.26 | 2 | 1 | 0 | 16 | 6 |
| लसिथ क्रूसपुले | 2026-2026 | 4 | 4 | 0 | 260 | 116 | 65 | 252 | 103.17 | 1 | 1 | 0 | 26 | 8 |
| निशान मधुशंका | 2026-2026 | 4 | 4 | 2 | 203 | 64 | 101.5 | 222 | 91.44 | 0 | 3 | 0 | 19 | 3 |
| शहादत हुसैन | 2026-2026 | 4* | 4 | 1 | 184 | 103* | 61.33 | 240 | 76.66 | 1 | 0 | 0 | 16 | 5 |
| हसन नवाज | 2026-2026 | 4* | 4 | 0 | 176 | 79 | 44 | 255 | 69.01 | 0 | 2 | 0 | 8 | 8 |
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मैच के बाद टॉप-5 बॉलर
| गेंदबाज | साल | मैच | पारी | गेंद | ओवर | मेडन | रन | विकेट | बेस्ट बॉलिंग | औसत | इकॉनमी | स्ट्राइक रेट | 4 विकेट | 5 विकेट |
| Sufyan Moqim (PAK-A) | 2026-2026 | 4 | 4 | 186 | 31.0 | 2 | 122 | 10 | 3/17 | 12.20 | 3.93 | 18.60 | 0 | 0 |
| Ali Raza (PAK-A) | 2026-2026 | 3 | 3 | 162 | 27.0 | 1 | 136 | 8 | 3/40 | 17.00 | 5.03 | 20.25 | 0 | 0 |
| Harshit Rana (IND-A) | 2026-2026 | 4 | 4 | 198 | 33.0 | 1 | 217 | 8 | 4/16 | 27.12 | 6.57 | 24.75 | 1 | 0 |
| Prince Yadav (IND-A) | 2026-2026 | 2 | 2 | 86 | 14.2 | 2 | 66 | 7 | 5/6 | 9.42 | 4.60 | 12.28 | 0 | 1 |
| S Lamichhane (NEP) | 2026-2026 | 3 | 3 | 162 | 27.0 | 3 | 92 | 7 |