कौन है IPL का सबसे सफल कप्तान, कितने नंबर पर हैं रोहित शर्मा? देखें टॉप-4 लिस्ट

रोहित शर्मा एक बार फिर आईपीएल में कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को कप्तान के तौर पर उनके नाम का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. रोहित की कप्तानी में एमआई ने 5 ट्रॉफी जीती हैं, हालांकि 2024 संस्करण से पहले फ्रेंचाइजी ने उनसे कप्तानी छीनकर हार्दिक पांड्या को सौंप दी थी.

लेकिन खराब प्रदर्शन के कारण पांड्या कप्तानी से हटाए गए और उनका ट्रेड भी हो गया, वह अब पंजाब किंग्स के लिए खेलेंगे. पांड्या भी बतौर कप्तान एक आईपीएल ट्रॉफी जीत चुके हैं. यहां हम आईपीएल के 4 सबसे सफल कप्तानों के बारे में बात करेंगे.

आईपीएल में सबसे सफल कप्तान का फैसला सबसे पहले ट्रॉफी के आधार पर होता है. बतौर कप्तान रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए 5 और एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 5 ट्रॉफी जीती हैं. तो नंबर-1 का फैसला कैसे होगा. ये जीत प्रतिशत के आधार पर होगा.

1. एमएस धोनी

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं. उन्होंने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 ट्रॉफी जिताई. धोनी ने पहली आईपीएल ट्रॉफी 2010 में जीती, फिर 2011, 2018, 2021 और 2023 में ट्रॉफी जीती. उन्होंने बतौर कप्तान 2008 से 2025 के बीच कुल 235 मैच खेले. अपनी कप्तानी में उन्होंने 136 मैच जीते. वह 100 से ज्यादा आईपीएल मैच जीतने वाले एकमात्र कप्तान भी हैं.

2. रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने भी धोनी के बराबर 5 आईपीएल ट्रॉफी जीती. हालांकि वह 6 ट्रॉफी विनिंग टीम का हिस्सा रहे. 2009 में वह डेक्कन चार्जर्स में शामिल थे, जो उस संस्करण चैंपियन बनी थी. रोहित ने बतौर कप्तान 158 मैचों में 87 में जीत दर्ज की.

3. गौतम गंभीर

गौतम गंभीर तीसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने अपने आईपीएल करियर में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी की. बतौर कप्तान उन्होंने 2 ट्रॉफी (2012 और 2014) जीती. उन्होंने 129 मैचों में कप्तानी की, जिसमें से 71 में जीत दर्ज की.

4. रजत पाटीदार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपनी कप्तानी में पहला आईपीएल खिताब जिताने वाले रजत पाटीदार आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. उन्होंने आरसीबी को 2025 और 2026 में खिताब जिताया. इन चारों के आलावा कोई और कप्तान नहीं है, जिन्होंने आईपीएल में 1 से ज्यादा ट्रॉफी जीती हों.

Leave a Comment