भारत बनाम पाकिस्तान एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मैच निशिन में खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान के प्लेयर सैम अयूब ने वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद ऐसा बचकाना सेलिब्रेशन किया, जो भारतीय फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आएगा।
श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने इस महामुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। भारतीय प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं हुआ, इस मैच में वह 11 खिलाड़ी उतरे जिन्होंने सेमीफाइनल में में श्रीलंका के खिलाफ भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
वैभव सूर्यवंशी को आउट कर सैम अयूब का बचकाना सेलिब्रेशन
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया के लिए पारी का आगाज वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने किया। पहले ओवर में संभलकर बैटिंग करने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने दूसरे ही ओवर में दो बैक टू बैक छक्के लगा दिए।
पारी का तीसरा ओवर जब सैम अयूब लेकर आए तो वैभव सूर्यवंशी रिवर्स शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गए। विकेट कीपर ने गिरते पड़ते कैच को पूरा किया। वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद सैम अयूब ने बचकाना सेलिब्रेशन किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
सैम अयूब ने वैभव को आउट करने के बाद बच्चों को हाथ में खिलाने जैसा सेलिब्रेशन किया। भारतीय फैंस को उनकी यह हरकत बिल्कुल पसंद नहीं आएगी। आप भी देखें वीडियो-
अभिषेक शर्मा ने लिया वैभव सूर्यवंशी का बदला
पारी के तीसरे ओवर में वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद जब सैम अयूब ने ये सेलिब्रेसन किया तो अभिषेक शर्मा की नजरें उनपर थी। अभिषेक ने तीसरे ओवर में ही सैम अयूब को एक चौके और एक छक्का लगाकर बताया कि उन्होंने बहुत बड़ी गलती कर दी। अभिषेक शर्मा इस मैच में शानदार बैटिंग कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक उन्होंने 14 गेंदों पर 40 रन बनाए।
वैभव सूर्यवंशी का पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन
वैभव सूर्यवंशी अपने छोटे से करियर में 6 बार पाकिस्तान का सामना कर चुके हैं। जी हां, इसमें टी20 के साथ वनडे मुकाबले भी शामिल है। हैरानी की बात यह है कि पाकिस्तान के खिलाफ वैभव का बल्ला उस कदर नहीं चला है जिसके लिए वह जाने जाते हैं।
वैभव सूर्यवंशी ने पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच 2024 में अंडर-19 एशिया कप के रूप में खेला था, जहां उन्होंने 9 गेंदों पर 1 ही रन बनाया था। 2025 में राइजिंग स्टार्स टी20 एशिया कप के दौरान उनकी दूसरी भिड़ंत पाकिस्तान से जब हुई थी तो वैभव ने 28 गेंदों पर 45 रनों की धुआंधार पारी खेली थी।
2025 में हुए वनडे एशिया कप में वैभव सूर्यवंशी ने पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप स्टेज में 6 गेंदों में 5 रन और फाइनल में 10 गेंदों पर 26 रनों की पारी खेली थी।
आखिरी बार पाकिस्तान के खिलाफ वैभव इसी साल 1 फरवरी को अंडर-19 वर्ल्ड कप में खेले थे, जहां उन्होंने 22 गेंदों पर 30 रन बनाए थे।
अब 6ठी बार एशियन गेम्स में वैभव पाकिस्तान के खिलाफ 9 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हुए।