IND vs PAK: अभिषेक-तिलक का पचासा, वैभव फेल, भारत का पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर; दिया 212 का लक्ष्य

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने पहली पारी में बेहतरीन बल्लेबाजी की। अभिषेक शर्मा ने 28 गेंद पर तूफानी 61 रन बनाए। इसके बाद अंत में तिलक वर्मा और शिवम दुबे ने बेहतरीन फिनिश किया और भारत का स्कोर 20 ओवर में 6 विकेट पर 211 रन तक पहुंचाया।

पाकिस्तान को जीत के लिए अब 212 रन का लक्ष्य मिला है।

भारत का टी20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के खिलाफ यह सबसे बड़ा स्कोर है। भारत का पिछला सबसे बड़ा स्कोर पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में 192 रन पर 6 विकेट था। इस बार टीम इंडिया ने पहली बार पड़ोसियों के खिलाफ 200 रनों का आंकड़ा टी20 इंटरनेशनल में पार किया। भारतीय पारी की बात करें तो टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत सधी हुई थी।

फिर दूसरे ओवर में वैभव सूर्यवंशी ने साद मशूद की क्लास लगाई और दो छक्के लगा दिए। हालांकि, तीसरे ओवर की पहली गेंद पर वह सईम अयूब का शिकार 15 रन पर बने। इसके बाद अभिषेक ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की एक छोर से क्लास लगाई। वहीं संजू सैमसन कुछ खास नहीं कर पाए और 4 गेंद पर 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे। फिर इशान (18 गेंद 20 रन) और श्रेयस (24 गेंद 21 रन) भी खास कमाल नहीं कर सके।

भारत-पाकिस्तान T20I के सबसे बड़े पारी के स्कोर

  • 211/6 : भारत, निशिन, 2026*
  • 192/5 : भारत, अहमदाबाद, 2012 (भारत जीता)
  • 181/7 : भारत, दुबई, 2022 (भारत हारा)
  • 175/7 : भारत, कोलंबो RPS, 2026 (भारत जीता)
  • 171/5 : पाकिस्तान, दुबई, 2025 (भारत जीता)
  • 159/8 : पाकिस्तान, मेलबर्न, 2022 (भारत जीता)

आखिरी 4 ओवर में तिलक-शिवम ने ठोके 69 रन

भारतीय पारी एक समय लड़खड़ा गई थी। फिर तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला और शिवम दुबे ने उनका साथ दिया। तिलक ने 22 गेंद पर तूफानी 51 रन की नाबाद पारी खेली। शिवम ने 15 गेंद पर 27 रन की पारी खेली। 16 ओवर में भारत का स्कोर 142 रन था। भारत ने उसके बाद अंतिम 4 ओवर में 69 रन बनाए।

यहां देखें भारतीय पारी का पूरा स्कोरकार्ड

Asian Games Men’s T20I, 2026

Pakistan
34/1 (4.0)

vs

India
211/6 (20.0)

BattingRBMaaz Sadaqat *21 14 Usman Khan1 1 BowlingORWKTJasprit Bumrah2140Washington Sundar *1101

Play In Progress ( Day – Final )
Pakistan need 178 runs in 96 balls at 11.12 rpo

IND vs PAK: अभिषेक शर्मा का तूफान, विराट कोहली को छोड़ा पीछे, युवराज सिंह की बराबरी; गेल-ब्रेविस को भी पछाड़ा

अभिषेक शर्मा ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंद पर 61 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 7 छक्के लगाए। इसी के साथ उन्होंने कोहली को पीछे छोड़ा। वहीं युवराज सिंह की बराबरी भी की।

Leave a Comment