Virat Kohli: भारतीय टीम के दिग्गज विराट कोहली बढ़ती उम्र के साथ भी खतरनाक बल्लेबाज होते जा रहे हैं. टी20 टेस्ट से रिटायरमेंट के बाद कोहली का बल्ला पहले से भी ज्यादा आग उगल रहा है.
कोहली के खेलने की शैली में पिछले दो सालों में एक बड़ा दिलचस्प बदलाव आया है. उन्होंने साल 2025 2026 में वनडे क्रिकेट में कमाल के औसत स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक कोहली का खेलना तय है. टीम इंडिया फैंस चाहेंगे कि वह इसी अंदाज में बल्लेबाजी करें टीम को चैंपियन बनाने में मदद करें.
साल बदला पर रन बनाने की भूख वही, 2025 में विराट कोहली का प्रदर्शन
साल 2025 हो या 2026, विराट कोहली के रन बनाने मैच विनिंग पारी खेलनी के जज्बे में कोई कमी नहीं आई है. साल 2025 में कोहली की प्रदर्शन की बात करें, तो उन्होंने 13 पारियों में 65.10 के बेहतरीन औसत से कुल 651 रन बनाए थे. इस दौरान उनके बल्ले से 3 शानदार शतक 4 अर्धशतक निकले थे, जिसने टीम इंडिया को कई मुकाबलों में मजबूत स्थिति में पहुंचाया.
साल 2026 में कोहली की भी खतरनाक फॉर्म
वहीं, साल 2026 में विराट कोहली का खेल एक अलग ही खतरनाक लेवल पर पहुंच गया है. इस साल उन्होंने अब तक सिर्फ 10 वनडे पारियों में ही 626 रन जड़ दिए हैं. सबसे खास बात यह है कि इस साल उनका बल्लेबाजी औसत भी बेहतरीन हो गया है. कोहली इस साल 70 की औसत से रन बना रहे हैं, जिसमें 2 शतक 4 अर्धशतक शामिल है. इतनी कम पारियों में इतने रन बनाना उनके इस साल के कमाल के फॉर्म को दिखाता है.
वनडे में अब टी20 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं विराट कोहली
इस पूरे आंकड़े में विराट कोहली का स्ट्राइक रेट ने सबसे ज्यादा फैंस को हैरान किया है. साल 2025 में कोहली का स्ट्राइक रेट 96.15 का था, जिसे वनडे क्रिकेट के लिहाज से काफी अच्छा संभला हुआ माना जाता है. लेकिन साल 2026 में उनका स्ट्राइक रेट किसी रॉकेट की तरह उछलकर सीधे 120.61 पर जा पहुंचा है. इसका सीधा सा मतलब यह है कि कोहली अब क्रीज पर सिर्फ टिककर सिंगल-डबल लेने पर भरोसा नहीं कर रहे हैं, बल्कि मैदान पर आते ही विरोधी गेंदबाजों पर पूरी तरह हावी होकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं.
बाउंड्री लगाने में भी आगे निकले कोहली
कोहली के खेल में आई इस नई आक्रामकता की गवाही उनके बल्ले से निकले चौके छक्के भी बखूबी दे रहे हैं. साल 2025 की 13 पारियों में जहां उन्होंने 54 चौके 13 छक्के लगाए थे. वहीं साल 2026 की सिर्फ 10 पारियों में ही उन्होंने 59 चौके 18 शानदार छक्के जड़ दिए हैं. कम पारियां खेलने के बावजूद छक्के चौकों की यह संख्या पिछले साल की तुलना में काफी अधिक है, जो यह साफ दर्शाती है कि किंग कोहली अब गेंदबाजों को सेट होने का कोई मौका नहीं दे रहे हैं.
इन दोनों सालों के आंकड़ों को आसान शब्दों में समझें तो विराट कोहली ने अपनी क्लासिक बल्लेबाजी को छोड़े बिना खुद को भी खतरनाक बना लिया है. उनका यह नया आक्रामक रूप आने वाले बड़े टूर्नामेंटों में विरोधी टीमों के लिए एक बड़ा सिरदर्द साबित होने वाला है.