रोहित शर्मा के ”रिटायरमेंट” को लेकर बड़ा दावा, भारतीय ओनपर भी हो गए थे सहमत

ई दिल्ली : गुरुवार को BCCI की बैठक में रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा के भविष्य पर चर्चा होगी, क्योंकि भारत ने 2027 ODI वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू कर दी है। रोहित के उलट, विराट और जडेजा पर अभी कोई खास दबाव नहीं है।

PTI की रिपोर्ट के अनुसार ऐसी चर्चा है कि सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन अजीत अगरकर के बजाय कमेटी के एक सदस्य ने रोहित को बताया था कि पैनल ने आगे बढ़ने (उन्हें टीम से हटाने) का फैसला किया है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि हालांकि रोहित नाराज थे, लेकिन ऐसी चर्चा थी कि वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद रिटायर होने के लिए सहमत हो गए थे। हालांकि, लॉर्ड्स में आखिरी वनडे में शानदार 138 रन बनाने के बाद फिलहाल उनके रिटायरमेंट की संभावना खत्म हो गई।

इस बीच दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली की अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने टूर्नामेंट में ‘हिटमैन’ (रोहित) के अनुभव और विराट की उस भूख का जिक्र किया जो उन्हें एक “बेहतरीन फिनिशर” बनाती है। खेल के इतिहास के सबसे बेहतरीन फील्डर्स में से एक जोंटी ने यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) के पहले सीजन में रॉटरडैम डॉकर्स के को-ओनर के तौर पर एक नई भूमिका संभाली है।

रोड्स ने जियोस्टार से बात करते हुए बताया कि विराट कोहली को क्या खास बनाता है, ICC पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 में रोहित शर्मा के अनुभव से टीम इंडिया को कैसे फायदा होगा, और क्रिकेट से जुड़ी उनकी पसंदीदा याद क्या है। उन्होंने कहा, ‘आपको यह याद रखना होगा कि वर्ल्ड कप का अनुभव एक ऐसा पहलू है जिसे हम अक्सर नजरअंदाज़ कर देते हैं। हम खिलाड़ियों के टैलेंट, उनकी काबिलियत और उनके परफॉर्मेंस को देखते हैं। हो सकता है कि उन्होंने कोई शानदार पारी खेली हो या अच्छा सीजन बिताया हो। लेकिन जब दबाव वाले पलों की बात आती है, तो वर्ल्ड कप में बहुत ज्यादा दबाव होता है।’

उन्होंने कहा, ‘खिलाड़ी अपनी शारीरिक सेहत का तो ध्यान रख सकते हैं, लेकिन टीम में चुने जाते समय हम अक्सर मानसिक मजबूती को नजरअंदाज़ कर देते हैं। लेकिन मैंने खुद चार क्रिकेट वर्ल्ड कप खेले हैं और दो बार सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ पाया, इसलिए मुझे पता है कि यह कितना तनावपूर्ण हो सकता है। इसलिए वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी का टीम में होना बहुत बड़ी बात है।’

Leave a Comment