भारत-वेस्टइंडीज 3 मैच की वनडे सीरीज का आगाज 27 सितंबर से होने जा रहा है। इस सीरीज को लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं। हो भी क्यों ना उन्हें भारत के दो सुपरस्टार रोहित शर्मा और विराट कोहली की जो झलक देखने को मिलेगी।
रोहित-कोहली टी20 और टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं। ऐसे में यह दोनों सिर्फ वनडे क्रिकेट के दौरान ही फैंस का मनोरंजन कर पाते हैं, इन दोनों की झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। 2027 वर्ल्ड कप को देखते हुए रोहित शर्मा के वनडे करियर पर भी कई बार सवाल उठे, उनकी उम्र को लेकर भी कई बातें हुईं। हालांकि उन्होंने अपने आलोचकों को जबवाब इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में शतक जड़के दिया। अब हिटमैन का सिलेक्शन वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भी हुआ है। यहां उनकी नजरें 10 बड़े रिकॉर्ड्स पर होगी। इस सीरीज में कमाल का प्रदर्शन कर वह 2027 वर्ल्ड कप के लिए अपनी जगह मजबूत करना चाहेंगे।
रोहित शर्मा के लिए कुछ आने वाले माइलस्टोन
- रोहित शर्मा 39 साल के हैं, वह इस उम्र में इंग्लैंड में तो शतक जड़ चुके हैं। अगर वह वेस्टइंडीज सीरीज में भी सेंचुरी लगाते हैं तो वह 39 साल की उम्र में भारत में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।
- “वनडे में वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे उम्रदराज शतकवीर” बनने के लिए रोहित शर्मा को 1 शतक की जरूरत है।
- रोहित शर्मा को “एक भारतीय ओपनर द्वारा WI के खिलाफ सबसे ज़्यादा ODI सेंचुरी” बनाने के लिए 1 सेंचुरी की ज़रूरत है
- रोहित शर्मा को वनडे क्रिकेट में 12000 रन का आंकड़ा छूने के लिए 105 रनों की दरकार है।
- बतौर ओपनर वनडे क्रिकेट में 10000 रन पूरा करने के लिए रोहित शर्मा को 135 रन और बनाने होंगे।
- टीम की जीत में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहला पायदान हासिल करने के लिए रोहित शर्मा को 38 रन और जीत में चाहिए।
- वेस्टइंडीज के खिलाफ बतौर ओपनर सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने के लिए रोहित शर्मा को 185 रन चाहिए।
- इंटरनेशनल क्रिकेट में 2000 चौके पूरा करने से हिटमैन 18 चौके दूर हैं।
- रोहित शर्मा को वनडे क्रिकेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने के लिए 6 और शॉट्स की जरूरत है।
- वेस्टइंडीज के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 छक्के मारने वाले पहले खिलाड़ी बनने के लिए रोहित शर्मा को 12 छक्के चाहिए।
रोहित शर्मा के वनडे करियर की बात करें तो अभी तक खेले 288 मैचों में उनके बल्ले से 48.95 की औसत के साथ 11895 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम 34 शतक और 62 अर्धशतक दर्ज है।