रियल मैड्रिड ने 5-1 से PSV आइंडहोवन को हराया

नई दिल्ली। रियल मैड्रिड के मिडफील्डर जूड बेलिंगहम 2026-27 सीजन में शानदार फॉर्म में हैं। वह टीम के लिए सिर्फ मिडफील्ड की जिम्मेदारी नहीं संभाल रहे, बल्कि गोल करने और गोल के मौके बनाने में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

इस सीजन उनकी परफॉर्मेंस लगातार बेहतर हुई है। UEFA चैंपियंस लीग में PSV आइंडहोवन के खिलाफ 5-1 की जीत में उनकी अमेजिंग वॉली गोल इसकी ताजा मिसाल है। बेलिंगहम ने इस मुकाबले में एक गोल करने के साथ एक असिस्ट भी दिया। वह अब तक रियल मैड्रिड के लिए सभी कॉम्पटीशंस में 18 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उनके नाम 7 गोल और 4 असिस्ट हैं।

इस सीजन बेलिंगहम की परफॉर्मेंस
18
टोटल मैच

7
टोटल गोल

4
असिस्ट

ला लीगा में 5 गोल और 3 असिस्ट
– बेलिंगहम ने इस सीजन ला लीगा में 13 मुकाबले खेले हैं।
– इन मैचों में उन्होंने 5 गोल किए और 3 गोल करने में मदद की।
– उन्होंने सीजन का पहला गोल 22 अगस्त को एस्पानियोल के खिलाफ किया था।
– 12 सितंबर को वालेकानो के खिलाफ 4-1 की जीत में भी उन्होंने गोल किया।
– 30 अगस्त को मलागा के खिलाफ 4-0 की जीत में उनके नाम एक गोल रहा।
– 01 नवंबर को रेसिंग सेंटेंडर के खिलाफ 3-0 की जीत में उन्होंने गोल दागा।
– 21 नवंबर को सेल्टा विगो के खिलाफ 2-1 की जीत में भी बेलिंगहम ने गोल किया।

चैंपियंस लीग में भी दिखाया दम
– UEFA चैंपियंस लीग में बेलिंगहम ने अब तक 5 मुकाबले खेले हैं।
– इन मैचों में उनके नाम 2 गोल और 1 असिस्ट है।
– 4 नवंबर को AEK एथेंस के खिलाफ 3-2 की जीत में उन्होंने गोल किया।
– 24 नवंबर को PSV आइंडहोवन के खिलाफ 5-1 की जीत में भी उन्होंने गोल किया।
– PSV के खिलाफ मुकाबले में वह दूसरे हाफ में सब्स्टीट्यूट के तौर पर मैदान पर उतरे थे।
– उन्होंने बॉक्स के बाहर गेंद को हवा में उछालकर शानदार वॉली लगाई और टीम को बढ़त दिलाई।
– इस मुकाबले में उन्होंने एक असिस्ट भी दिया।

गोल के साथ मौके बनाने में भी आगे
बेलिंगहम की खासियत सिर्फ गोल करना नहीं है। वह मिडफील्ड से टीम के अटैक को आगे बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। इस सीजन ला लीगा में उनके नाम 3 असिस्ट हैं। वहीं चैंपियंस लीग में भी उन्होंने एक गोल करने में साथी खिलाड़ी की मदद की है।

बेलिंगहम की क्वालिटीज

  • अटैकिंग मिडफील्डर
  • बॉल पर कंट्रोल करना
  • राइट टाइम में विपक्षी डिफेंस में जगह बनाना

    पेनल्टी से PSV ने बनाई बढ़त
    मुकाबले की शुरुआत में PSV आइंडहोवन ने बढ़त बना ली। रियल मैड्रिड के ऑरेलियन चुआमेनी ने स्वेन माइनांस के पैर पर कदम रख दिया, जिसके बाद रेफरी ने PSV को पेनल्टी दी। इवान पेरिसिच ने 11 मीटर से गोल कर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। पहले हाफ के अंत तक PSV की यह बढ़त कायम रही।

बेलिंगहम की एंट्री ने बदला मैच
दूसरे हाफ में रियल मैड्रिड के कोच जोस मोरिन्हो ने एक साथ तीन बदलाव किए। इनमें जूड बेलिंगहैम भी शामिल थे। इसके पांच मिनट बाद ही फेडेरिको वाल्वरडे ने शानदार टीम मूव को गोल में बदलकर स्कोर 1-1 कर दिया। इसके बाद बेलिंगहैम ने बॉक्स के बाहर मिली गेंद को हवा में उछालकर शानदार वॉली लगाई और टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी।

एम्बाप्पे के दो गोल
बेलिंगहम के गोल के बाद रियल मैड्रिड ने मैच पर पूरी तरह पकड़ बना ली। कायलिन एम्बाप्पे ने लगातार दो गोल दागकर स्कोर 4-1 कर दिया। इन गोल के साथ इस सीजन में सभी टूर्नामेंट में उनके कुल गोल की संख्या 19 हो गई। अंत में विनीसियस जूनियर ने पांचवां गोल कर रियल मैड्रिड की 5-1 से जीत पक्की कर दी। इस जीत के बाद टीम चैंपियंस लीग की लीग फेज टेबल में अस्थायी रूप से पहले स्थान पर पहुंच गई।

Leave a Comment