रणजी में भारतीय ओपनर्स फेल, यशस्वी जायसवाल नहीं खोल पाए खाता, केएल राहुल 4 रन बनाकर आउट

रणजी ट्रॉफी 2026 के पहले राउंड के पहले दिन रविवार (11 अक्टूबर) को भारतीय ओपनर्स के लिए खराब रहा। यशस्वी जायसवाल बगैर खाता खोले और केएल राहुल सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। रणजी ट्रॉफी के पहले राउंड के ग्रुप डी में मुंबई का मुकाबला चंडीगढ़ और ग्रुप बी में कर्नाटक का मुकाबला आंध्र से हो रहा है।

यशस्वी जायसवाल ने 13 गेंदों का सामना किया और बगैर खाता खोले पवेलियन लौट गए। उन्हें जगजीत सिंह ने शिवम भांबरी के हाथों कैच कराया। तब मुंबई स्कोर 3 ओवर में 1 रन पर 1 विकेट था। वानखेड़े में चंडीगढ़ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।

कर्नाटक की हालत खराब

दूसरी ओर कर्नाटक ने आंध्र के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। कर्नाटक की हालत खराब है। उसने 8 ओवर के अंदर 22 रन पर 4 विकेट गंवा दिए। मयंक अग्रवाल 4 और अगली गेंद पर अनीश केवी आउट हो गए। दोनों को कवुरी सैतेजा ने पवेलियन भेजा।

कर्नाटक के तीनों विकेट 9 रन पर गिरे

राहुल 11 गेंद पर 4 रन बनाकर आउट हुए। कर्नाटक के तीनों विकेट 9 रन पर गिरे। करुण नायर 8 रन बनाकर आउट हुए। कर्नाटक का स्कोर 22 रन था। राहुल और करुण को केवी शशिकांत ने पवेलियन भेजा। स्मरण रविचंद्रन 18 और कृष्णन श्रीजीत 3 रन बनाकर क्रीज पर हैं। कर्नाटक ने 12 ओवर में 4 विकेट पर 38 रन बना लिए हैं।

चंडीगढ़ की प्लेइंग इलेवन

मनन वोहरा (कप्तान), अर्सलान खान, अक्षित राणा (विकेटकीपर), अर्जुन आजाद, शिवम भांबरी, राज बावा, दीपेंद्र कुश, जगजीत सिंह, विशु कश्यप, निशुंक बिड़ला, रोहित ढांडा।

मुंबई की प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जयसवाल, आयुष म्हात्रे, सिद्धेश लाड (कप्तान), सरफराज खान, शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, तुषार देशपांडे, आकाश आनंद (विकेटकीपर), मुशीर खान, मोहित अवस्थी, सिल्वेस्टर डीसूजा।

Leave a Comment