भारत की श्रीलंका पर ऐतिहासिक जीत के साथ बने 10 रिकॉर्ड, ईशान किशन ने रचा इतिहास

श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने श्रीलंका को रिकॉर्ड 124 रनों से हाकर एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मैच में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस जीत के साथ भारत का सिल्वर मेडल कन्फर्म हो गया है।

भारतीय फैंस के लिए इस जीत में सबसे बड़ी बात यह है कि भारत का फाइनल यानी गोल्ड मेडल मैच और किसी से नहीं बल्कि चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। जीहां, भारत बनाम पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच 3 अक्टूबर को खेला जाएगा। पाकिस्तान ने पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर अपनाा सिल्वर मेडल कन्फर्म कर लिया है। बात भारत-श्रीलंका सेमीफाइनल की करें तो टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 169 रन बोर्ड पर लगाए थे, जिसके जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 45 रनों पर ही सिमट गई। आइए IND vs SL मैच में बने 10 रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं-

भारत के नाम सबसे बड़ी जीत का वर्ल्ड रिकॉर्ड

श्रीलंका के खिलाफ 124 रनों से मैच अपने नाम कर भारत के नाम मेंस टी20 इंटरनेशनल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल या फाइनल में रनों के मामले में सबसे बड़ी जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। भारत ने इस लिस्ट में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है। पिछला रिकॉर्ड टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में बनाया था, जब उन्होंने कीवी टीम को 96 रनों से धूल चटाई थी।

100 या उससे ज्यादा रनों से भारत की 11वीं जीत

भारत ने मेंस क्रिकेट में 100 या उससे अधिक रनों से सबसे ज्यादा मैच जीतने का भी वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया की यह ऐसी 11वीं जीत है। कनाडा इस लिस्ट में 10 जीत के साथ दूसरे पायदान पर खिसक गया है। जबकि इस लिस्ट में बहुत सारी एसोसिएट्स टीमें मौजूद हैं।

11 – इंडिया

10 – कनाडा

9 – ऑस्ट्रिया

8 – जिम्बाब्वे, नेपाल, जापान, मलेशिया, युगांडा

6 – स्पेन, तंजानिया, पाकिस्तान, इंग्लैंड, डेनमार्क

5 – PNG

  • श्रीलंकाई पारी में 9 सिंगल डिजिट स्कोर (डिसमिसल) हुए जो T20I में किसी फुल-मेंबर टीम के लिए यह दूसरा सबसे ज्यादा, साथ ही सात और मामले भी हैं। फुल मेंबर का वर्ल्ड रिकॉर्ड 10 का है। वेस्टइंडीज की टीम के 10 बल्लेबाज श्रीलंका के खिलाफ 2009 टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में सिंगल डिजिट पर आउट हुए थे। उस मैच में क्रिस गेल ने 63 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
  • 18 रन श्रीलंका का 5वां विकेट गिरने पर सबसे कम स्कोर है, इससे पहले 2016 में विशाखापत्तनम में भारत के खिलाफ ही उन्होंने 5 विकेट 21 रन पर खोए थे।

T20I में भारत के खिलाफ 5वां विकेट गिरने पर सबसे कम स्कोर

9 – साउथ अफ्रीका, तिरुवनंतपुरम, 2022

18 – श्रीलंका, निशिन, 2026

20 – अफगानिस्तान, दुबई, 2022

21 – श्रीलंका, विशाखापत्तनम, 2016

21 – न्यूजीलैंड, अहमदाबाद, 2023

  • यह 14वीं बार है जब किसी टीम के टॉप तीन खिलाड़ी T20I इनिंग में डक पर आउट हुए, यह किसी फुल-मेंबर टीम के लिए दूसरा मौका था। पहली बार ऐसा 2010 में क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के साथ ऐसा हुआ झब, जब पाकिस्तान के खिलाफ ने पाकिस्तान के खिलाफ उनके टॉप चार खिलाड़ी – जेसी राइडर, मार्टिन गुप्टिल, डीन ब्राउनली और रॉस टेलर – बिना कोई रन बनाए आउट हो गए थे।
  • यह पहली बार है कि किसी फुल-मेंबर टीम के दो डेब्यू करने वाले खिलाड़ी, जो टॉप तीन में बैटिंग कर रहे थे, T20Is में डक पर आउट हुए हैं।
  • श्रीलंका ने फुल मेंबर टीमों में लोएस्ट टी20 ऑलआउट के रिकॉर्ड की बराबरी की। इंग्लैंड ने 2019 में वेस्टइंडीज को 45 रनों पर ढेर किया था, अब श्रीलंका भी इतने रन पर सिमट गई है।

फुल-मेंबर टीमों के लिए T20I में सबसे कम ऑल-आउट टोटल

45 – WI vs ENG, बैसेटेरे, 2019

45 – SL vs IND, निशिन, 2026

55 – WI vs ENG, दुबई, 2021

56 – AFG vs SA, तारूबा, 2024

57 – ZIM vs PAK, बुलावायो, 2024

  • ईशान किशन नंबर-5 या उससे नीचे बैटिंग करते हुए भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने नाबाद 80 रन बनाए।

T20Is में IND के लिए नंबर 5 या उससे नीचे के बल्लेबाज़ों के लिए सबसे ज़्यादा व्यक्तिगत स्कोर

80* – ईशान किशन बनाम SL, निशिंह, 2026

79* – मनीष पांडे बनाम SA, सेंचुरियन, 2018

77* – युवराज सिंह बनाम AUS, राजकोट, 2013

71* – हार्दिक पांड्या बनाम AUS, मोहाली, 2022

69* – रिंकू सिंह बनाम AFG, बेंगलुरु, 2024

68* – रिंकू सिंह बनाम SA, ग्वालियर, 2023

  • श्रीलंका के 5 बल्लेबाज आज बिना खाता खोले आउट हुए। यह किसी फुल मेंबर टीम द्वारा संयुक्त रूप से दूसरा सबसे बड़ा नंबर है। नंबर-1 पर जिम्बाब्वे है, जिनके 6 बल्लेबाज वेस्टइंडीज के खिलाफ 2010 में 0 पर आउट हुए थे।

T20I टीम की इनिंग में सबसे ज़्यादा डक (FM टीम)

6 – ZIM vs WI, पोर्ट ऑफ़ स्पेन, 2010

5 – NZ vs PAK, क्राइस्टचर्च, 2010

5 – ENG vs IND, बेंगलुरु, 2017

5 – SL vs IND, निशिन, 2026

Leave a Comment