प्रतिका रावल-वैष्णवी शर्मा नंबर 1, हरमनप्रीत कौर-शैफाली वर्मा भी लिस्ट में; भारत-जिम्बाब्वे वनडे सीरीज के बाद टॉप 5 बैटर-बॉलर

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की महिला वनडे सीरीज अब समाप्त हो गई है। भारतीय क्रिकेट टीम ने स्मृति मंधाना की कप्तानी में 3-0 से सीरीज जीती है। प्रतिका रावल ने वनडे सीरीज के तीनों मुकाबलों में फिफ्टी प्लस का स्कोर बनाया और वह इस सीरीज की नंबर 1 बैटर भी रहीं।

वहीं दूसरे वनडे में शतक लगाने वाली पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर लिस्ट में दूसरे स्थान पर रहीं।

शैफाली वर्मा ने पहले वनडे के बाद तीसरे वनडे में भी अर्धशतकीय पारी खेली। वह तीन मैचों में 123 रन बनाकर तीसरे स्थान पर रहीं। हरमनप्रीत कौर ने 2 पारियों में 126 और प्रतिका रावल ने तीन पारियों में 220 रन बनाए। अगर गेंदबाजी की बात करें तो सिर्फ दो वनड मैच इस सीरीज में खेलकर 9 विकेट लेने वाली वैष्णवी शर्मा बॉलर्स की लिस्ट में नंबर 1 पर रहीं।

गेंदबाजों की लिस्ट में श्री चरणी, क्रांति गौड़ और दीप्ति शर्मा क्रमश: दूसरे, तीसरे व चौथे स्थान पर रहीं। इन तीनों गेंदबाजों ने 5-5 विकेट इस सीरीज में झटके। टॉप 5 बैटर्स में चौखे नंबर पर 106 रन बनाते हुए दीप्ति शर्मा ने भी जगह बनाई। उन्होंने भी दूसरे वनडे में हरमनप्रीत कौर के साथ शतकीय पारी खेली थी। वहीं टॉप 5 बॉलर्स में पहले चार स्थान पर भारतीय गेंदबाजों का दबदबा रहा।

भारत-जिम्बाब्वे महिला वनडे सीरीज के बाद टॉप 5 बैटर

खिलाड़ी मैच पारियां नाबाद रन HS AVG गेंदें SR 100s 50s 0s 4s 6s
प्रतिका रावल (भारत महिला) 3 3 2 220 100* 220.00 219 100.45 1 2 0 23 5
हरमनप्रीत कौर (भारत महिला) 3 1 0 126 126 126.00 121 104.13 1 0 0 15 0
शैफाली वर्मा (भारत महिला) 3 3 2 123 64* 123.00 67 183.58 0 2 0 12 7
मोडेस्टर मुपाचिकवा (जिम्बाब्वे महिला) 3 3 0 111 49 37.00 162 68.51 0 0 0 20 0
दीप्ति शर्मा (भारत महिला) 3 1 1 106 106* – 86 123.25 1 0 0 15 0

भारत-जिम्बाब्वे महिला वनडे सीरीज के बाद टॉप 5 बॉलर

खिलाड़ी मैच पारियां गेंदें ओवर मेडन ओवर दिए गए रन विकेट BB AVG ECO SR 4 विकेट 5 विकेट
वैष्णवी शर्मा (भारत महिला) 2 2 120 20.0 2 78 9 5/39 8.66 3.90 13.33 1 1
एन. श्री चरणी (भारत महिला) 2 2 108 18.0 3 60 5 4/23 12.00 3.33 21.60 1 0
क्रांति गौड़ (भारत महिला) 2 2 102 17.0 2 65 5 3/42 13.00 3.82 20.40 0 0
दीप्ती शर्मा (भारत महिला) 3 3 154 25.4 2 88 5 3/32 17.60 3.42 30.80 0 0
नोमवेलु सिबांडा (जिम्बाब्वे महिला) 3 3 54 9.0 0 76 3 2/38 25.33 8.44 18.00 0 0

प्रतिका रावल-शैफाली वर्मा के अर्धशतक, वैष्णवी के 5 विकेट; भारत ने 8 विकेट से जीता मैच, जिम्बाब्वे को वनडे सीरीज में 3-0 से हराया

भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला 8 विकेट से जीता और सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। इस मुकाबले में वैष्णवी शर्मा के 5 विकेट के बाद प्रतिका रावल और शैफाली वर्मा ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं।

Leave a Comment