पाकिस्तान की हालत हुई खराब, Linkedin पर कोच के लिए निकाली वैकेंसी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के नए फील्डिंग कोच की तलाश में पीसीबी ने लिंक्डइन का सहारा लिया है. बता दे कि शेन मैकडरमॉट ने पिछले ही महीने पाकिस्तान के फील्डिंग कोच के पद से इस्तीफा दे दिया था.

तब से ये पद खाली है. हालांकि बहुत कम देखा गया है कि कोई बोर्ड लिंक्डइन पर कोच पद के लिए वैकेंसी निकाले, इसी वजह से लोग इस पोस्ट को देखकर हैरान भी हो गए. उन्होंने इस पद के लिए कुछ क्राइटेरिया भी तय किए हैं, जो पोस्ट के साथ लिखा गया है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम अपनी खराब फील्डिंग के लिए काफी चर्चा में रहती है. कई टूर्नामेंट टीम अपनी खराब फील्डिंग के कारण ही हारी. जैसे 2021 टी20 वर्ल्ड कप में हसन अली का वो कैच ड्राप, जिसे भुलाया नहीं जा सकता. शाहीन अफरीदी की गेंद पर हसन ने कैच छोड़ा था, जो मैथ्यू वेड का था. फिर वेड ने लगातार 3 सिक्स मारकर मैच फिनिश किया था.

क्या है कोच के लिए क्राइटेरिया?

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने फील्डिंग कोच के लिए क्राइटेरिया दिया है, जिसके अनुसार आवेदन करने वाले की पास कम से कम 5 वर्षों का अनुभव होना चाहिए. वह पहले किसी देश की टीम, फ्रेंचाइजी या इंटरनेशनल प्लेयर्स के साथ काम कर चुका हो. आवेदन वही कर सकता है, जिसके पास लेवल-2 क्रिकेट कोचिंग सर्टिफिकेट हो.

बोर्ड ने साफ किया है कि उन्हें सिर्फ ऐसा कोच नहीं चाहिए जो खिलाड़ियों को सिर्फ कैच पकड़ने की ही कोशिश कराए. बल्कि उन्हें ऐसा कोच चाहिए जो मैच को, खिलाड़ियों को समझे, उन्हें निखारे. उसकी आधुनिक फील्डिंग तकनीकों पर भी अच्छी पकड़ होनी चाहिए. 9 सितंबर तक इस पद के लिए आवेदन किया जा सकता है.

ऑस्ट्रेलिया के शेन मैकडरमॉट ने पिछले हफ्ते पाकिस्तान क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच पद से इस्तीफा दिया था, हालांकि उन्होंने कारण नहीं बताया था कि वह पाकिस्तान टीम का साथ क्यों छोड़ रहे हैं. पीसीबी की तरफ से भी कुछ स्पष्ट नहीं बताया गया.

Leave a Comment