VIDEO: रजत पाटीदार ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच, वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी का हो गया अंत

लीप ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल के तीसरे दिन मंगलवार (1 सितंबर) को सेंट्रल जोन के कप्तान रजत पाटीदार ने हैरत अंगेज कैच पकड़कर वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी को अंत किया। ईस्ट जोन को 159 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी शुरुआत दिलाई।

उन्होंने 43 गेंद पर ही 40 रन ठोक दिए थे। यश ठाकुर के ओवर में वह तूफानी बल्लेबाजी करते दिख रहे थे।

ओवर की आखिरी गेंद पर वैभव सूर्यवंशी ने लेग साइड में बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया। रजत ने 30-यार्ड सर्कल के अंदर से दौड़ते हुए और मिड-विकेट क्षेत्र के पास डाइव लगाकर कैच पूरा किया। इससे पहले वैभव ने यश के इस ओवर में लगातार गेंदों तीन चौके और एक छक्का लगाया था। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी के कारण 159 रन का लक्ष्य काफी आसान दिखने लगा था। तभी रजत पाटीदान ने शानदार कैच लपककर उनकी पारी का अंत कर दिया।

 

 

 

रजत पाटीदार ने कैसा पकड़ा कैच

यश ठाकुर को 4, 6, 4, 4, 0 हिट करने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने एक लेंथ बॉल को एंगल से अंदर आते देखा और उसे मिडविकेट के ऊपर से छक्का मारने की कोशिश। गेंद को ऊंचाई तो मिली, लेकिन दूरी नहीं मिली। मिडऑन पर तैनात सेंट्रल जोन के कप्तान को कम से कम 30 मीटर तिरछा दौड़ना पड़ा। सूरज की किरणों के बीच पाटीदार ने ट्रैजेक्टरी को साफ देखने के लिए अपनी टोपी जमीन पर फेंक दी और तेजी से दौड़े। उन्होंने डाइव लगाकर शानदार कैच पूरा किया। वैभव ने अपनी पारी में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 40 रन बनाए।

सेंट्रल जोन को हरा ईस्ट जोन फाइनल में पहुंचा

दलीप ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में ईस्ट जोन ने सेंट्रल जोन को 4 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। सेंट्रल जोन के लिए हर्ष दुबे ने 4 विकेट झटके और छोटे लक्ष्य को भी मुश्किल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी .

Leave a Comment