ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड की टीम को 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में निखिल चौधरी के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर 3 विकेट से हरा दिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। इस बेहद रोमांचक मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने भी अपनी टीम के लिए शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी, लेकिन उनकी ये पारी टीम के काम नहीं आ सकी।
निखिल चौधरी ने अर्धशतक लगाया और 2 विकेट भी लिए और वो प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।
निखिल चौधरी का ऑलराउंड प्रदर्शन
इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था और उसके बाद इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 187 रन बनाए। इसके जवाब में कंगारू टीम ने 19.5 ओवर में 7 विकेट पर 191 रन बनाकर मैच को जीत लिया। कंगारू टीम के लिए आखिरी वक्त पर जैक एडवर्ड्स ने 11 गेंदों पर नाबाद 25 रन की पारी खेली और टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए निखिल चौधरी ने 38 गेंदों पर 2 छक्के और 6 चौकों की मदद से 66 रन की शानदार पारी खेली और टीम के लिए जीत का आधार तैयार किया।
ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान मिचेल मार्श ने 32 गेंदों पर 37 रन की पारी खेली जबकि सैम हार्पर ने भी 15 गेंदों पर 32 रन बनाए। टिम डेविड ने 13 गेंदों पर 20 रन की पारी खेली। इंग्लैंड के लिए विल जैक्स ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने 65 रन की पारी खेली तो वहीं टॉम बेंटन ने 22 गेंदों पर 39 रन बनाए। वहीं सैम करन ने 21 रन की पारी खेली जबकि जॉर्डन कॉक्स ने 27 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के लिए निखिल चौधरी ने 4 ओवर में 21 रन देकर 2 सफलता हासिल की जबकि जैक एडवर्ड्स को भी 2 विकेट मिले।
यश ढुल नंबर 1, सूर्यकुमार यादव टॉप-5 से बाहर; सैयद मुश्ताक अली 2026-27 के चौथे चरण के मैचों के बाद शीर्ष-5 बैटर-बॉलर
SMAT 2026-27: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टूर्नामेंट 2026-27 के चौथे चरण के मैचों के बाद यश ढुल सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप पर बने हुए हैं जबकि सूर्यकुमार यादव को शीर्ष 10 से बाहर हो गए। गेंदबाजी में पहले नंबर पर प्रत्युष कुमार आ गए हैं।