जो 149 साल में नहीं हुआ, भारतीय बल्लेबाजों ने वेलिंगटन में कर डाला, ‘रेयरेस्ट ऑफ द रेयर’ रिकॉर्ड

वेलिंगटन में मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल सहित बल्लेबाजों ने मिलकर वह कर डाला कि शुरुआती दो दिन चली टीम प्रबंधन की टीम चयन में ब्लंडर की चर्चा एकदम से गायब हो गई.

भारतीय बल्लेबाजों ने कहीं आसान हो चली पिच पर भारत ने 9 विकेट पर 720 रन बनाकर पारी घोषित की, तो इसी के साथ ही टीम इंडिया ने वह कारनामा कर डाला, जो टेस्ट इतिहास के 149 साल में पहली बार घटित हुआ. टेस्ट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ, जब एक पारी में शुरुआती 7 विकेटों के बीच 50 या इससे ऊपर की साझेदारी हुई. भारत यह कारनामा यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल से शुरू होकर वॉशिंगटन सुंदर और ध्रुव जुरेल के बीच सात 54 रन की साझेदारी के साथ खत्म हुआ.

जायसवाल और केएल राहुल की पहले विकेट की जोड़ी ने 130 रन जोड़े. इसके बद बाद दूसरे विकेट के लिए राहुल और देवदत्त पडिक्कल के बीच 165 रनों की साझेदारी हुई. वहीं, पंत और अंशुल कंबोज ने पांचवें विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी की, जबकि पंत और जुरेल ने छठे विकेट के लिए 75 रन जोड़े. जुरेल और वॉशिंगटन सुंदर ने सातवें विकेट के लिए 54 रनों की

टेस्ट की एक पारी में सर्वाधिक 50-प्लस साझेदारियां

साझेदारियां
टीम पारी बनाम मैदान साल
8 भारत पहली पारी इंग्लैंड द ओवल (लंदन) 2007
7 ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी इंग्लैंड सिडनी (SCG) 2025/26
7 भारत दूसरी पारी न्यूजीलैंड वेलिंगटन (बेसिन रिजर्व) 2026

यूं तो पहले भी एक पारी में पचास से ऊपर की 8 साझेदारियां हो चुकी हैं. और सात भी हो चुकी हैं, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ, जब शीर्ष 7 बल्लेबाजों ने 50 या इससे ज्यादा रन जोड़े. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार किसी टीम ने एक पारी में पहले सात में से प्रत्येक विकेट के लिए 50-प्लस की साझेदारियाँ की हैं। राहुल (136) और पंत (128) ने शतक बनाए, जबकि जायसवाल ने 85, पडिक्कल ने 80, गिल ने 98 और जुरेल ने 78 रन बनाए। कंबोज ने 38 रनों का योगदान दिया और सुंदर ने 24 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स न्यूजीलैंड के सबसे सफल गेंदबाज़ रहे, जिन्होंने 154 रन देकर तीन विकेट लिए.

Leave a Comment