गिल-रोहित शीर्ष पर, ऋतुराज भी लिस्ट में, ये हैं 2026 में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय

वनडे क्रिकेट में भारत के शीर्ष क्रम कप्तान शुभमन गिल,रोहित शर्मा और विराट कोहली की 2026 में तूती रही है। तीनों 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। टॉप-10 बल्लेबाजों में ऋतुराज गयाकवाड़, हर्षित राणा और नितीश कुमार रेड्डी भी शामिल है।

शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 11 पारियों में 111.87 के औसत से 895 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 118 का है। उन्होंने एक दोहरा शतक भी जड़ा है। रोहित शर्मा ने 50.33 के औसत से 604 रन बनाए। विराट कोहली ने 69 के औसत से 552 रन बनाए हैं। केएल राहुल ने 80.75 के औसत से 323 रन बनाए हैं।

श्रेयस अय्यर-इशान किशन भी लिस्ट में शामिल

श्रेयस अय्यर ने 9 पारियों में 27.37 के औसत से 219, इशान किशन ने 4 पारियों ने 43.5 के औसत से 174, यशस्वी जायसवाल ने 114 के औसत से 114, ऋतुराज गायकवाड़ ने 101 के औत से 101, हर्षित राणा ने 27.66 के औसत से 83 और नितीश कुमार रेड्डी ने 27.33 के औसत से 82 रन बनाए।

वनडे में 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय

खिलाड़ी मैच पारी नॉटआउट रन सर्वोच्च स्कोर औसत गेंद स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक 0 चौका छक्का
शुभमन गिल 12 11 3 895 223* 111.87 754 118.7 3 5 0 115 18
रोहित शर्मा 12 12 0 604 138 50.33 577 104.67 2 2 0 67 26
विराट कोहली 9 9 1 552 139* 69 468 117.94 2 3 1 46 17
केएल राहुल 10 8 4 323 129* 80.75 237 136.28 2 0 1 29 11
श्रेयस अय्यर 9 9 1 219 66 27.37 259 84.55 0 1 1 13 6
इशान किशन 5 4 0 174 125 43.5 121 143.8 1 0 0 18 8
यशस्वी जायसवाल 2 2 1 114 110* 114 95 120 1 0 0 15 3
ऋतुराज गायकवाड़ 3 3 2 101 57 101 125 80.8 0 1 0 3 4
हर्षित राणा 3 3 0 83 52 27.66 70 118.57 0 1 0 6 5
नितीश कुमार रेड्डी 6 3 0 82 53 27.33 94 87.23 0 1 0 2 3

2026 में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज

इस साल अब तक वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर भारतीय कप्तान शुभमन गिल मौजूद हैं जिन्होंने 12 मैचों में 3 शतक और 5 अर्धशतक की मदद से 895 रन बनाए हैं जिसमें उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 223 रन रहा है।

Leave a Comment