भारतीय क्रिकेट टीम की बेंच स्ट्रेंथ के बारे में पूरी दुनिया जाती है, कहा जाता है कि भारत के पास इतने खिलाड़ी हैं कि वो एक ही दिन में दो इंटरनेशनल मैच खेल सकता है. ऐसा ही कुछ अब 3 अक्टूबर को देखने को मिल सकता है.
दरअसल एक ऐसा समीकरण बन रहा है जब टीम इंडिया एक ही दिन में दो मैच खेल सकती है. एक टीम न्यू चंडीगढ़ में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच खेलेगी वहीं दूसरी टीम एशियन गेम्स में मेडल मैच खेल सकती है. बता दें 3 अक्टूबर, 2026 को टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरा वनडे खेलना होगा और इसी दिन दूसरी टीम जापान में होने वाले एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल मैच खेलती नजर आ सकती है.
एशियन गेम्स और वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का मैच
को एशियन गेम्स में सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिल गई है. 28 सितंबर को टीम इंडिया ग्रुप ए में दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम से भिड़ेगी. इस ग्रुप में अफगानिस्तान, जापान और नेपाल शामिल हैं. भारत के क्वार्टर फाइनल की विजेता टीम 1 अक्टूबर को सेमीफाइनल खेलेगी और 3 अक्टूबर को फाइनल मैच यानि गोल्ड मेडल मैच होगा. इसी दौरान वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच होगा. इसकी टीम बिल्कुल अलग होगी.
एशियन गेम्स में कौन-कौन खेलेगा?
एशियन गेम्स की टीम का ऐलान हो चुका है. इस टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में है. टीम में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ी हैं. टीम में बुमराह, अर्शदीप सिंह भी हैं. इस टीम ने अगर गोल्ड मेडल नहीं जीता तो ये काफी ज्यादा हैरानी वाली बात होगी. दूसरी ओर अभी वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान नहीं हुआ है. इस टीम की कप्तानी शुभमन गिल करते नजर आएंगे. रोहित शर्मा, विराट कोहली, कुलदीप यादव, केएल राहुल जैसे खिलाड़ी इस मैच में नजर आएंगे.
28 सालों के बाद होगा ऐसा
बता दें टीम इंडिया पहली बार एक ही दिन में दो अलग-अलग जगह मैच नहीं खेलेगी. 28 साल पहले 12 सितंबर, 1998 को ऐसा हो चुका है. 1998 में सचिन तेंदुलकर, अनिल कुंबले जैसे खिलाड़ी कुआलालंपुर में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में कनाडा के खिलाफ खेले थे. इसी दिन टोरंटो में सहारा फ्रेंडशिप कप में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेला था. इस टीम की कप्तानी अजहरुद्दीन के पास थी और मैच में गांगुली, द्रविड़, सिद्धू जैसे दिग्गज खिलाड़ी खेले थे.