इशान-वैभव टॉप-3 से बाहर, अभिषेक नंबर 2; भारत-पाकिस्तान फाइनल के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले शीर्ष-5 बैटर

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को फाइनल मुकाबले में हरा दिया और बैक-टू-बैक गोल्ड मेडल अपने नाम किया। भारत के पास अपने खिताब को डिफेंड करने का दवाब था, लेकिन टीम इंडिया ने गजब का खेल दिखाया और पाकिस्तान की टीम फाइनल में जीत अपने नाम नहीं कर पाई।

दूसरे नंबर पर रहे अभिषेक शर्मा

भारत के लिए फाइनल में अभिषेक शर्मा ने गजब की पारी खेली और फिर तिलक वर्मा ने आतिशी पारी खेलकर भारत के स्कोर को 200 के पार पहुंचा दिया और वहां तक पाकिस्तान नहीं पहुंच पाया। अब बात अगर फाइनल के बाद एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की करें तो अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर रहे जबकि इशान किशन और वैभव सूर्यवंशी इस लिस्ट में टॉप-3 से बाहर रहे।

एशियन गेम्स 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का कमाल पाकिस्तान बैटर हसन नवाज ने किया और उन्होंने 2 मैचों में 9 छक्के लगाए जबकि अभिषेक शर्मा ने 2 मैचों में 8 छक्के जड़े और वो दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे नंबर पर लोकेश बाम रहे जिन्होंने 2 मैचों में 6 छक्के लगाए तो वहीं चौथे नंबर पर इशान किशन और थरिंदु रत्नायके रहे जिन्होंने 2-2 मैचों में 5-5 छक्के लगाए। इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर वैभव सूर्यवंशी, संदीप जोरा, तिलक वर्मा और तौहीद हृदय रहे जिन्होंने 2-2 मैचों में 4-4 छक्के लगाए।

एशियन गेम्स 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

बल्लेबाज मैच पारी रन छक्के
हसन नवाज 2 2 123 9
अभिषेक शर्मा 2 2 68 8
लोकेश बाम 2 1 52 6
इशान किशन 2 2 100 5
थरिंदु रत्नायके 2 2 70 5
संदीप जोरा 2 2 91 4
वैभव सूर्यवंशी 2 2 53 4
तिलक वर्मा 2 2 53 4
तौहीद हृदय 2 2 53 4

सहवाग से आगे निकले गिल, रोहित शर्मा नंबर 1; एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा बाउंड्रीज लगाने वाले दुनिया के टॉप-5 बैटर्स

एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा बाउंड्रीज लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा पहले नंबर पर हैं जबकि इस लिस्ट में अब गिल ने सहवाग को पीछे छोड़ दिया और इशान किशन के साथ इस नंबर पर आ गए।

Leave a Comment