भारत और वेस्टइंडीज का पहला टी20 मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. 2 पूर्व टी20 वर्ल्ड चैंपियन टीमों की भिड़ंत धमाकेदार रहने की उम्मीद है. लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा.
भारत टी20 रैंकिंग में नंबर-1 है, लेकिन नए कप्तान श्रेयस अय्यर के सामने नई चुनौती होगी, क्योंकि वेस्टइंडीज का टी20 क्रिकेट में अपना अलग रुतबा है.
वेस्टइंडीज की टीम पिछले सात साल में भारत को उसी की सरजमीं पर किसी टी20 मैच में हरा नहीं पाई है. मगर शाई होप की कप्तानी वाली कैरेबियाई टीम में बड़े-बड़े धुरंधर बैठे हैं. कामिल पूरन CPL में धमाल मचाकर आ रहे हैं, शिमरोन हेटमायर किसी भी क्षण मुकाबला पलटने की क्षमता रखते हैं. मगर लखनऊ की पिच भी आज दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन तय करने और मैच के परिणाम में बड़ी भूमिका निभाएगी.
पिच रिपोर्ट
इकाना स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए कठिन मानी जाती है. 2023 में यहां भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 मैच खेला गया था. उसमें टीम इंडिया ने 19.5 ओवर खेलकर 100 रन का टारगेट चेज किया था. यह एकमात्र मौका रहा जब टी20 में इकना स्टेडियम पर कोई सफल रन चेज हुआ है. यहां चेजिंग रिकॉर्ड बहुत खराब रहा है.
जैसे-जैसे मैच आगे बढ़त है, वैसे-वैसे बल्लेबाजों के लिए शॉट लगाना कठिन हो जाता है. खासतौर पर स्पिन गेंदबाजी और स्लोवर बॉल यहां गेंदबाजों के लिए बहुत कारगर सिद्ध होती हैं.
हेड-टू-हेड
टी20 क्रिकेट में भारत और वेस्टइंडीज के बीच 31 मैच खेले गए हैं, जिनमें 20 बार टीम इंडिया विजयी रही है. 10 बार वेस्टइंडीज जीता और उनके एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकल सका. इकाना स्टेडियम पर भारत और वेस्टइंडीज का एकमात्र टी20 मैच 2018 में हुआ था. उस मुकाबले में कैरेबियाई टीम 71 रनों से हार गई थी.
मैच प्रिडिक्शन
हेड-टू-हेड आंकड़े और मौजूदा फॉर्म साफ दर्शाती है कि पहले टी20 मैच में टीम इंडिया के जीतने की अधिक संभावना है. वेस्टइंडीज की टीम पिछली 4 द्विपक्षीय सीरीज में केवल एक सीरीज जीत सकी.
भारत की संभावित प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव/मयंक यादव
वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग XI: कामिल पूरन, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोस्टन चेज़, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, कीमो पॉल, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, शमर जोसेफ