आज दूसरे वनडे में विराट कोहली बना सकते हैं 3 बड़े रिकॉर्ड, इतिहास रचने के लिए है सिर्फ एक रन की जरूरत

Virat Kohli: भारत न्यूजीलैंड के बीच आज वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाने वाला है. ये मैच वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जाएगा. पिछले मैच में 74 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर आ रहे विराट कोहली से इस मैच में भी बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी.

वैसे तो वेलिंगटन में ये विराट का महज दूसरा वनडे है, लेकिन वह इस वक्त कमाल के फॉर्म में हैं उनके बल्ले से बड़ी पारी आना तय ही लग रहा है. कीवी टीम के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे वनडे में विराट के पास एक या दो नहीं बल्कि 3 बड़े रिकॉर्ड्स को अपने नाम करने का मौका है. आइए तीनों ही रिकॉर्ड के बारे में इस आर्टिकल में आपको बताते हैं…

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

 

 

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में मिलाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने का बेहतरीन मौका है. विराट कीवी टीम के खिलाफ 3241 रन बना चुके हैं. वहीं, मौजूदा समय में इस मामले में सचिन तेंदुलकर 3345 रन के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं.

ऐसे में आज यदि न्यूजीलैंड के साथ खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच में अगर विराट 105 रन बना लेते हैं, तो वह न्यूजीलैंड के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में मिलाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.

 

 

न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI में सबसे ज्यादा रन

विराट कोहली के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने का शानदार मौका है. फिलहाल, कोहली 1971 रनों के साथ इस मामले में दूसरे स्थान पर काबिज हैं. जबकि, पहले नंबर पर 1971 रन के साथ पहले नंबर पर हैं. इसके लिए विराट को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच में सिर्फ एक रन बनाना होगा.

इसके अलावा, विराट कोहली के पास न केवल न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने का मौका है. बल्कि, उनके पास कीवी टीम के खिलाफ वनडे क्रिकेट में 2000 रन पूरे करने का भी शानदार मौका है. इसके लिए कोहली को आज दूसरे वनडे मैच में 1 रन बनाने होंगे.

 

 

सबसे ज्यादा लिस्ट ए शतकों से एक शतक दूर

रन मशीन विराट कोहली मौजूदा समय में लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से सचिन तेंदुलकर के बराबर हैं. सचिन विराट दोनों ने ही 60-60 सेंचुरी लगाई हैं. ऐसे में अब न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच में विराट अगर एक शतक भी लगाते हैं, तो वह लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.

Leave a Comment