आखिरी दो मुकाबले जीतकर भारतीय हॉकी टीम ने सीरीज में बराबरी की

ई दिल्ली (इंटरनेट डेस्क): भारतीय महिला हाकी टीम ने अर्जेंटीना के विरुद्ध खराब शुरुआत के बाद शानदार वापसी करते हुए आखिरी दो मैच जीतकर सीरीज 2-2 से बराबर की। पहले मैच में अर्जेंटीना को 4-2 से जीत मिली थी।

दूसरे मैच में अर्जेंटीना ने 2-1 से जीत दर्ज की। ऐसा लग रहा था कि भारत की वापसी संभव नहीं है। लेकिन अगले दोनों मुकाबले जीतकर भारत ने सीरीज को बराबरी पर ला दिया।

पहला मैच: दौरे की शुरुआत 13 अप्रैल को पहले मैच से हुई जिसमें अर्जेंटीना ने 4-2 से जीत दर्ज की। भारत के लिए नवनीत कौर (22वां मिनट) और अन्नु (29वां मिनट) ने गोल दागे जबकि मेजबान टीम के लिए मारिया एमिलिया लारसन (11वां), विक्टोरिया ग्रानाटो (18वां) ने एक एक और जूलिएटा जांकुनास (42वां और 55वां) ने दो गोल किये।

दूसरा मैच: 14 अप्रैल को खेला गया जिसमें अर्जेंटीना 2-1 से विजयी रही। भारत के लिए एकमात्र गोल 22वें मिनट में इशिका ने किया जबकि अर्जेंटीना के लिए आगस्टिना गोर्जेलानी ने 34वें और 48वें मिनट में गोल किए।

तीसरा मैच: 16 अप्रैल को खेला गया जिसे 2-1 से जीतकर भारत ने वापसी की। भारत के लिए नवनीत कौर (26वां) और नेहा (37वां) ने गोल किये जबकि अर्जेंटीना के लिए एकमात्र गोल आगस्टिना ने 52वें मिनट में दागा।

चौथा मैच: सीरीज का आखिरी मैच 17 अप्रैल को खेला गया जिसमें निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोलरहित बराबरी पर थीं। भारतीय डिफेंडरों ने अर्जेंटीना को कोई मौका नहीं दिया। भारत ने शूटआउट में 3-2 से जीत दर्ज की।

Leave a Comment