अर्शदीप सिंह नंबर 1, अभिषेक शर्मा-नमन धीर भी लिस्ट में; 2026 में सबसे ज्यादा T20I विकेट लेने वाले टॉप 15 भारतीय गेंदबाज

टी20 इंटरनेशनल के लिहाज से साल 2026 भारत के लिए शानदार रहा है। इसी साल भारत ने पहले टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीता, उसके बाद एशियन गेम्स 2026 में भी भारतीय टीम ने गोल्ड मेडल जीता। इसके बाद न्यूजीलैंड दौरे पर भी भारतीय क्रिकेट टीम ने सीरीज कब्जा ली।

इसमें बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों का भी अहम योगदान रहा है। अर्शदीप सिंह इस साल भारत ही नहीं ओवरऑल भी टी20 इंटरनेशनल में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

अक्षर पटेल इस लिस्ट में दूसरे और धाकड़ पेसर जसप्रीत बुमराह तीसरे स्थान पर हैं। वरुण चक्रवर्ती इस लिस्ट में चौथे और शिवम दुबे पांचवीं पोजिशन पर मौजूद हैं। टॉप 15 गेंदबाजों की सूची में स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का नाम भी दर्ज है। वहीं हाल ही में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले नमन धीर भी इस लिस्ट के शीर्ष 15 गेंदबाजों में जगह बना चुके हैं।

अभिषेक शर्मा लिस्ट में 13वें और नमन धीर 14वें स्थान पर हैं। भारत के लिए इसी साल डेब्यू करने वाले प्रिंस यादव और टी20 टीम में वापसी करने वाले मयंक यादव भी इस लिस्ट में मौजूद हैं। यह दोनों गेंदबाज लिस्ट में कुलदीप यादव, हर्षित राणा और रवि बिश्नोई से भी आगे हैं। एक और युवा खिलाड़ी यश ठाकुर भी इस लिस्ट में 15वें स्थान पर जगह बना चुके हैं।

साल 2026 में सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले टॉप 15 भारतीय गेंदबाज (8 नवंबर 2026 तक)

गेंदबाज मैच पारी ओवर मेडन रन विकेट सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी औसत इकॉनमी स्ट्राइक रेट 4 विकेट 5 विकेट
अर्शदीप सिंह 32 29 113.5 2 1053 41 5/51 25.68 9.25 16.6 0 1
अक्षर पटेल 31 29 103.1 3 930 34 3/27 27.35 9.01 18.2 0 0
जसप्रीत बुमराह 17 17 59.0 1 423 23 4/15 18.39 7.16 15.3 1 0
वरुण चक्रवर्ती 17 16 58.0 0 528 21 3/7 25.14 9.1 16.5 0 0
शिवम दुबे 32 19 38.0 0 437 17 2/22 25.7 11.5 13.4 0 0
हार्दिक पंड्या 14 13 43.0 1 374 13 2/16 28.76 8.69 19.8 0 0
मयंक यादव 9 9 34.0 0 322 13 3/29 24.76 9.47 15.6 0 0
प्रिंस यादव 13 12 43.2 0 400 12 3/22 33.33 9.23 21.6 0 0
के नितीश कुमार रेड्डी 10 10 31.0 0 329 11 3/24 29.9 10.61 16.9 0 0
रवि बिश्नोई 12 11 36.1 0 311 10 3/26 31.1 8.59 21.7 0 0
हर्षित राणा 8 7 25.0 1 235 9 3/24 26.11 9.4 16.6 0 0
कुलदीप यादव 6 6 22.0 0 206 8 2/33 25.75 9.36 16.5 0 0
अभिषेक शर्मा 39 11 14.1 0 124 6 3/17 20.66 8.75 14.1 0 0
नमन धीर 10 6 12.0 0 137 5 3/31 27.4 11.41 14.4 0 0
यश ठाकुर 4 3 10.0 0 92 5 2/30 18.4

Leave a Comment