भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद खुद को बड़ा तोहफा दिया है. हार्दिक पंड्या के लग्जरी कार कलेक्शन में एक और गाड़ी की एंट्री हो गई है. सोशल मीडिया पर हार्दिक पंड्या का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. जिसमें वह अपनी नई कार में ड्राइव करते दिख रहे हैं. हार्दिक पंड्या की इस नई कार की कीमत 10 करोड़ से भी ज्यादा बताई जा रही है, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.
हार्दिक पंड्या ने खरीदी फेरारी
भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने फेरारी 12Cilindri नाम की लग्जरी स्पोर्ट्स कार खरीदी, जिसकी भारत में ऑन-रोड कीमत 10 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है. यह कार काले रंग की है और इसकी खासियत V12 इंजन, फ्यूचरिस्टिक डिजाइन और जबरदस्त पावर है. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में हार्दिक को इस नई फेरारी में ड्राइव करते देखा गया है, उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा भी पास में बैठी हैं. दोनों मुंबई की सड़कों पर लंबी ड्राइव पर निकले थे. यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, फैंस उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल और रिलेशनशिप की तारीफ कर रहे हैं.
Hardik Pandya has bought a new Ferrari 12Cilindri, which costs around ₹12 crore In which he is driving around with his girlfriend today.
pic.twitter.com/nlRW4J5NqZ
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) March 14, 2026
हार्दिक की कार कलेक्शन पहले से ही काफी शानदार है. उनके पास रोल्स रॉयस फैंटम, ऑडी A6, रेंज रोवर वोग, लैम्बोर्गिनी उरुस SE, मर्सिडीज बेंज जैसी कई हाई-एंड गाड़ियां हैं. हाल ही में उन्होंने अपने बेटे अगस्त्य को लैंड रोवर डिफेंडर (लगभग 4 करोड़ रुपए) गिफ्ट भी की थी. अब फेरारी 12Cilindri उनकी कलेक्शन में नया हीरा माना जा रहा है. यह खरीदारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की जीत के बाद आई है, जहां हार्दिक ने अहम भूमिका निभाई थी.

pic.twitter.com/nlRW4J5NqZ