सूर्यकुमार यादव ने मान ली हार, खुद बताया- क्यों वनडे क्रिकेट में हो गए फेल?

Suryakumar Yadav: टीम इंडिया को अपनी कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले सूर्यकुमार यादव ने वनडे क्रिकेट से हार मान ली है. वो मान चुके हैं कि वो वनडे क्रिकेट के लिए नहीं बने हैं.

खुद सूर्यकुमार यादव ने एक इंटरव्यू में ये बात कही है. सूर्यकुमार यादव ने साथ ही ये भी कहा कि टी20 क्रिकेट में उनका हाथ सेट है लेकिन वनडे क्रिकेट उन्हें समझ ही नहीं आया. सूर्यकुमार यादव को आखिर वनडे क्रिकेट इतना मुश्किल क्यों लगा? जबकि उनके पास हर तरह के शॉट हैं, इसपर सूर्या ने वनडे क्रिकेट के उतार-चढ़ाव को इसकी वजह बताया.

सूर्यकुमार यादव ने क्या कहा?

 ने कहा, ‘मैंने जितना वनडे क्रिकेट खेला, उसमें आपको तीन तरीके से खेलना पड़ता है. कभी आपको जल्दी जाना पड़ता है, कभी विकेट गिर जाएं तो टेस्ट क्रिकेट की तरह खेलना पड़ता है. इसके बाद आपको अच्छे स्ट्राइक रेट के साथ भी खेलना पड़ता है, जैसे हम टी20 क्रिकेट में करते हैं. मुझे कभी वनडे क्रिकेट समझ ही नहीं आया. मैंने अपनी बेस्ट कोशिश की लेकिन वनडे क्रिकेट मुश्किल फॉर्मेट है.’ सूर्यकुमार यादव 2023 में वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का हिस्सा थे. उन्होंने कहा कि वनडे क्रिकेट की अलग ही वाइब है, उसका अलग ही मजा है. टी20 का मजा अलग नजर आता है.’

सूर्यकुमार यादव का वनडे करियर

सूर्यकुमार यादव का वनडे करियर 37 मैचों का रहा. इस खिलाड़ी ने 35 पारियों में 25.76 की औस तसे 773 रन बनाए. उनके बल्ले से 4 अर्धशतक निकले. हालांकि उनकी खराब बैटिंग वनडे क्रिकेट में उनका पत्ता साफ कर गई. ऐसा नहीं है कि सूर्या का बल्ला सिर्फ इंटरनेशनल लेवल पर वनडे क्रिकेट में नहीं चला. लिस्ट ए क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन औसत ही रहा है. उन्होंने 132 मैचों में 32.4 की औसत से 3704 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से 3 शतक और 21 अर्धशतक निकले.

टी20 के बेस्ट खिलाड़ी हैं सूर्या

सूर्यकुमार यादव ने साफतौर पर कहा कि उनका बल्ला टी20 क्रिकेट में ही चलता है. इस खिलाड़ी ने 113 टी20 इंटरनेशनल में 36 से ज्यादा की औसत से 3272 रन बनाए हैं. इस खिलाड़ी ने टी20 इंटरनेशनल में 4 शतक लगाए हैं. टी20 क्रिकेट में ये खिलाड़ी कुल 6 शतक लगा चुका है.

Leave a Comment