सनत-शिखर ओपनर, पंत कप्तान, सरफराज भी शामिल; ईरानी कप 2026 के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

Irani Cup 2026, Rest of India vs Jammu and Kashmir: ईरानी कप 2026 में रेस्ट ऑफ इंडिया की भिड़ंत 2025-26 के रणजी चैंपियन जम्मू-कश्मीर के साथ होगा और इस मैच की शुरुआत गुरुवार सुबह 9.30 बजे से होगी।

ये मैच शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम, श्रीनगर में खेला जाएगा जिसमें रेस्ट ऑफ इंडिया की कप्तानी करते हुए ऋषभ पंत नजर आएंगे जबकि सरफराज खान टीम के उप-कप्तान होंगे।

रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ जम्मू-कश्मीर टीम की कप्तानी करते हुए पारस डोगरा नजर आएंगे जिनकी कप्तानी में उनकी टीम ने पहली बार इस बार रणजी ट्रॉफी खिताब जीतने का कमाल किया था। इसमें कोई शक नहीं है कि जम्मू-कश्मीर की टीम काफी मजबूत है और रेस्ट ऑफ इंडिया टीम को उनसे कड़ी टक्कर मिलेगी। रेस्ट ऑफ इंडिया को इस मैच को जीतने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी और उनकी प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है इसके बारे में जानते हैं।

शिखर मोहन-सनत सांगवान कर सकते हैं ओपन

रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए पारी की शुरुआत सनत सांगवान के साथ शिखर मोहन कर सकते हैं जबकि तीसरे नंबर पर सुदीप कुमार घरामीतो वहीं चौथे नंबर पर टीम के उप-कप्तान सरफराज खान बैटिंग के लिए आ सकते हैं। पांचवें स्थान पर टीम के कप्तान पंत तो वहीं छठे नंबर पर स्मरण रविचंद्रन हो सकते हैं। इसके बाद ऑलराउंडर अनुकूल रॉय बैटिंग क्रम में हो सकते हैं जबकि स्पिनर मानव सुतार और सारांश जैन को भी मौका मिल सकता है। बतौर तेज गेंदबाज टीम में मुकेश कुमार और मुकेश चौधरी को शामिल किया जा सकता है।

ईरानी कप 2026 फाइनल के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

सनत सांगवान, शिखर मोहन, सुदीप कुमार घरामी, सरफराज खान, ऋषभ पंत (कप्तान), स्मरण रविचंद्रन, अनुकूल रॉय, मानव सुतार, सारांश जैन, मुकेश कुमार, मुकेश चौधरी।

ईरानी कप 2026 फाइनल के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया की पूरी टीम

स्मरण रविचंद्रन, सरफराज खान, आयुष डोसेजा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), सनत सांगवान, सारांश जैन, शिखर मोहन, मानव सुथार, मुकेश कुमार, मुकेश चौधरी, आर्यन पांडे, अनुकूल रॉय, आर्यन जुयाल, सुदीप कुमार घरामी।

ईरानी कप 2026 फाइनल के लिए जम्मू-कश्मीर की पूरी टीम

शुभम खजुरिया, शुभम पुंडीर, पारस डोगरा (कप्तान), यावेर हसन, कन्हैया वधावन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, आबिद मुश्ताक, उमरान मलिक, उमर नजीर मीर, कामरान इकबाल, सुनील कुमार, वंशज शर्मा, लोन नासिर मुजफ्फर, साहिल लोत्रा, वसीम बशीर, कवलप्रीत सिंह, रिधम शर्मा।

IND vs WI: प्रसिद्ध कृष्णा-गुरनूर बरार को प्लेइंग 11 से करें बाहर, दिनेश कार्तिक ने दूसरे वनडे के लिए दी बदलाव की सलाह

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे से ठीक पहले दिनेश कार्तिक ने साफ तौर पर कहा कि भारत को प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार को प्लेइंग इलेवन से बाहर करके इन दो खिलाड़ियों को टीम में शामिल करना चाहिए।

Leave a Comment