नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को बुरी तरह हरा दिया है। टीम इंडिया ने 124 रन की विशाल जीत के साथ फाइनल में एंट्री कर ली है, जहां अब 3 अक्टूबर को टीम की टक्कटर पाकिस्तान से होगी।
बता दें, गुरुवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया।
इस दौरान श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। वहीं इस स्कोर के हीरो ईशान किशन रहे, जिन्होंने एक छोर संभाले रखा और 46 गेंदों पर नाबाद 80 रन की शानदार पारी खेली। उनकी पारी में 4 चौके और 5 छक्के शामिल थे। इसके साथ ही वैभव सूर्यवंशी ने भी 21 गेंदों पर 38 रन की तेज पारी खेली।
कैसी रही टीम श्रीलंका की शुरूआत
170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम की शुरुआत किसी बुरे सपने जैसी रही। जसप्रीत बुमराह ने पहले ही ओवर में दो विकेट झटक लिए। उन्होंने दूसरी गेंद पर सिनेथ जयवर्धने को LBW किया और फिर सोहन डी लिवेरा को विकेट के पीछे संजू सैमसन के हाथों कैच कराया। अगली ही गेंद पर ओपनर लसिथ क्रूसपुले रन आउट हो गए, जिस दौरान स्कोर था 3 विकेट पर 2 रन था।
इसके बाद तो श्रीलंका की टीम मैदान में संभल ही नहीं पाई। कप्तान सहान अराचिगे 9 रन बनाकर आउट हुए, एशेन बंडारा खाता भी नहीं खोल सके। 6 विकेट पर 31 रन के स्कोर तक आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। आखिर में पूरी टीम 9.5 ओवर में सिर्फ 45 रन पर सिमट गई। भारत की तरफ से गेंदबाजों ने कमाल किया। बुमराह, अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा ने 2-2 विकेट लिए, जबकि श्रीलंका के तीन बल्लेबाज रन आउट हुए।
फाइनल में भारत-पाकिस्तान आपना-सामना
दूसरी तरफ पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। बांग्लादेश ने 111 रन बनाए थे, जिसे पाकिस्तान ने 9 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। अब फाइनल में भारत-पाकिस्तान की टक्कर होगी। भारत हांगझोऊ एशियन गेम्स का गोल्ड मेडलिस्ट है और इस बार भी उसका इरादा सोना बरकरार रखने का होगा, जबकि पाकिस्तान पिछली बार मेडल तक नहीं जीत पाया था। बता दें, गोल्ड मेडल के लिए मैच 3 अक्टूबर को सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा।