शुभमन गिल को IND vs WI वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड से नवाजा गया। भारतीय कप्तान ने एक शतक और एक दोहरे शतक समेत वेस्टइंडीज के खिलाफ 334 रन बनाए।
उनका औसत इस दौरान 167 का रहा। यह गिल के वनडे करियर का यह 7वां प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड है। इस अवॉर्ड को अपने नाम कर उन्होंने भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा प्लेइंगयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीतने वाले भारतीयों की लिस्ट में एमएस धोनी, युवराज सिंह और सौरव गांगुली जैसे दिग्गजों की बराबरी कर ली है, अब उनसे आगे सिर्फ विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर ही हैं। बता दें, गिल ने यह सभी प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड 2022 के बाद जीते हैं, इस दौरान कोई अन्य भारतीय खिलाड़ी 3 से ज्यादा बार इस अवॉर्ड को नहीं जीत पाया है। यह आंकड़ा दिखाता है कि गिल कैसे पिछले सालों में भारतीय वनडे टीम के डिपेंडेबल खिलाड़ी बने हैं।
शुभमन गिल की नजरें अब सचिन-कोहली के रिकॉर्ड पर
शुभमन गिल की नजरें अब भारत के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड पर है। कोहली ने अपने वनडे में अभी तक यह अवॉर्ड 11 बार जीता है, शुभमन गिल उनसे 4 कदम दूर हैं। वहीं सचिन तेंदुलकर को पछाड़ने के लिए गिल को काफी मेहनत करनी होगी। सचिन के नाम 15 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है, उनके सबसे करीब आज तक विराट कोहली और सनथ जयसूर्या ही पहुंच पाए हैं, जिन्होंने 11-11 बार इस अवॉर्ड को जीता है। रोहित शर्मा वनडे करियर में 6 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज बने हैं। गिल ने उनका रिकॉर्ड धवस्त कर दिया है।
भारत के लिए ODI में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी
15 सचिन तेंदुलकर
11 विराट कोहली
7 युवराज सिंह
7 सौरव गांगुली
7 एमएस धोनी
7 शुभमन गिल
6 रोहित शर्मा
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय
वहीं बात भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की करें तो गिल का यह 8वां अवॉर्ड है। वनडे में 7 बार तो टेस्ट में वह एक बार प्लेयर ऑफ द सीरीज बने हैं। उन्होंने इस लिस्ट में भी युवराज सिंह की बराबरी की है, जिन्होंने 7 बार वनडे में और एक बार टी20 में यह अवॉर्ड जीता है। इस लिस्ट में विराट कोहली सचिन तेंदुलकर से दो कदम आगे हैं। जी हां, कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में 22 बार प्लेयर ऑफ द मैच बने हैं, जबकि सचिन तेंदुलकर 20 बार।
22 – विराट कोहली (टेस्ट – 3, ODIs – 12, T20Is – 7)
20 – सचिन तेंदुलकर (टेस्ट – 5, ODIs – 15)
12 – आर अश्विन (टेस्ट – 11, T20Is – 1)
10 – सौरव गांगुली (टेस्ट – 3, ODIs – 7)
10 – रोहित शर्मा (टेस्ट – 2, ODIs – 6, T20Is – 2)
8 – शुभमन गिल (टेस्ट – 1, ODIs – 7)*
8 – युवराज सिंह (ODIs – 7, T20Is – 1)
7 – एमएस धोनी (ODIs – 7)
7 – सूर्यकुमार यादव (ODIs – 1, T20Is – 6)
7 – जसप्रीत बुमराह (टेस्ट – 3, ODIs – 1, T20Is – 3)