वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में भारतीय पारी के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने पूरी विंडीज टीम को चौंका दिया. वेस्टइंडीज की टीम को यकीन नहीं हुआ कि आखिर ये उनके साथ हुआ क्या है? दरअसल 11वें ओवर में पांचवीं गेंद पर स्प्रिंगर की गेंद पर ईशआन किशन ने डीप कवर्स पर शॉट खेला और फॉर्डे ने गेंद को लपक लिया.
इस कैच को चेक करने के लिए मैदानी अंपायर ने तीसरे अंपायर से मदद मांगी. तीसरे अंपायर ने इस कैच को अवैध करार दिया. अंपायर का कहना था कि फॉर्डे ने कैच लपकते हुए गेंद को मैदान पर लगाया है. हालांकि फॉर्डे दावा कर रहे थे कि कैच क्लीन है. तीसरे अंपायर रोहन पंडित ने फैसला भारत के हक में सुनाया और ईशान किशन को नॉट आउट करार दिया. ये देखकर पूरी वेस्टइंडीज की टीम चौंक गई. फॉर्डे तो फैसला आते ही जमीन पर लेट गए.
क्या वेस्टइंडीज के साथ बेईमानी हुई?
को नॉट आउट देने के बाद सोशल मीडिया पर तीसरे अंपायर के इस फैसले पर सवालिया निशान खड़े गए. कई लोगों ने कहा कि ईशान किशन आउट थे. हालांकि रीप्ले में ये कैच क्लियर नजर नहीं आ रहा था. यही वजह है कि तीसरे अंपायर ने बल्लेबाज के हक में ये फैसला सुनाया. वैसे इससे पहले शिमरॉन हेटमायर के विकेट पर भी बवाल हुआ. हेटमायर ने रन चुराने के फेर में डाइव लगाई और उनका बल्ला जमीन से ऊपर उठा हुआ था, तभी संजू सैमसन ने गिल्लियां उड़ा दी और तीसरे अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया. ये देखकर भी वेस्टइंडीज की टीम चौंक गई थी.
वेस्टइंडीज की खराब बैटिंग
वेस्टइंडीज की टीम ने लखनऊ टी20 में अपने फैंस को निराश किया. ये टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 19.1 ओवर में 171 रन बनाए. कप्तान शे होप ने 52 और रदरफोर्ड ने 56 रनों की पारी खेली. उनके अलावा दूसरा कोई बल्लेबाज टिक नहीं सका. हेटमायर 5 रन बना पाए. पॉवेल खाता तक नहीं खोल सके. चेज़ ने 5 ही रन बनाए. शेफर्ड 7 रन बनाकर निपट गए. भारत के लिए नमन धीर ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके. उनके अलावा कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को 2-2 सफलता मिली.