आईपीएल 2026 का सीजन शुरू होने में सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं। 28 मार्च से बिगुल बज जाएगा। इससे पहले आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने टी-20 क्रिकेट में सबसे बेहतरीन ओपनर कौन है, इसके बारे में बताया है।
विराट कोहली ने इस दौरान दुनिया का सबसे बेहतरीन टी-20 सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल को माना है। उन्होंने वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा से ऊपर क्रिस गेल को जगह दी है।
दिस और दैट के खेल में पहले राउंड में सहवाग आगे
रविवार (15 मार्च) को आरसीबी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया जिसमें विराट कोहली को सबसे बेहतरीन ओपनर्स को पिक करने के लिए कहा गया। दिस और दैट के खेल में उन्हें शुरुआत से दो विकल्प दिए गए और एक को पिक करने के लिए कहा गया। सबसे पहले वीडियो में एडम गिलक्रिस्ट और सुनील नारायण में से किसी एक को चुनने के लिए कहा गया और विराट कोहली गिल क्रिस्ट के साथ गए। आगे एडम गिलक्रिस्ट और ट्रेविस हेड में से उन्होंने हेड को चुना। ट्रेविस हेड और वीरेंद्र सहवाग में से उन्होंने सहवाग को चुना। इसके बाद डिकॉक, वॉटसन, शिखर, धवन, फॉफ डु प्लेसिस, ब्रैंडन मैकुलम को सहवाग के विकल्प के रूप में लाया गया और विराट कोहली ने इन सभी को एलिमिनेट करते हुए सहवाग को चुना। यही नहीं, उन्होंने टी-20 क्रिकेट के लिए वीरेंद्र सहवाग को सचिन तेंदुलकर से भी बेहतर ओपनर माना।
क्रिस गेल सचिन और रोहित से भी बेहतर
हालांकि, आगे जब वीरेंद्र सहवाग की तुलना क्रिस गेल से की गई तब कोहली ने सहवाग को एलिमिनेट करते हुए गेल को टी-20 का बेहतरीन ओपनर माना। आखिरी विकल्प के रूप में कोहली के सामने क्रिस गेल और रोहित शर्मा थे, जिनमें से विराट कोहली ने थोड़ा सोचते हुए रोहित शर्मा को एलिमिनेट कर दिया और क्रिस गेल को टी-20 क्रिकेट का सबसे बेहतरीन ओपनर माना।
क्रिस गेल का आईपीएल करियर
बता दें कि क्रिस गेल वही खिलाड़ी हैं, जिन्होंने आईपीएल में सबसे अधिक 357 छक्के लगाए हैं। वे यूनिवर्स बॉस के नाम से पूरी दुनिया में मशहूर हैं। उन्होंने 2009 से 2021 तक आईपीएल के कुल 142 मैच खेले जिसकी 141 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 148.96 की स्ट्राइक रेट के साथ 4965 रन बनाए। उन्होंने अपने करियर में 6 शतक लगाए और उनका सर्वोच्च स्कोर 175 रहा। वे विराट कोहली के साथ लंबे सयम तक आईपीएल फ्रेंचाइजी आरसीबी की टीम का हिस्सा रहे। हालांकि, लंबे सयम तक आरसीबी की टीम का हिस्सा रहने के बाद भी गेल कभी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाए।