रोहित शर्मा का ODI में बतौर ओपनर जबर्दस्त कारनामा, 680 रन से सचिन तेंदुलकर को पछाड़ा

‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित शर्मा रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में अच्छी लय में दिखे। लग रहा था कि रोहित 296 के टारगेट का पीछा करते हुए आसानी से अर्धशतक लगा देंगे लेकिन 18 रन से चूक गए।

उन्होंने तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में 35 गेंदों का सामना करने के बाद 32 रन जुटाए, जिसमें दो चौके और तीन सिक्स हैं। उन्हें अल्जारी जोसेफ ने 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट किया। रोहित ने छक्का मारने का प्रयास मगर डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर ज्वेल एंड्रयू को कैच थमा बैठे। उन्होंने कप्तान शुभमन गिल के साथ 70 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की। यह 39 वर्षीय रोहित की वनडे क्रिकेट में ओपनर के रूप में 200वीं पारी थी।

रोहित ने 680 रन से सचिन तेंदुलकर को पछाड़ा

रोहित शर्मा ने एक जबर्दस्त कारनामा अंजाम दिया है। वह वनडे में बतौर ओपनर 200 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को 680 रनों से पछाड़ा। रोहित के खाते में फिलहाल 9897 रन हैं। सचिन ने ओपनर के रूप में 200 वनडे पारी के बाद 9217 रन जुटाए थे। लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सौरव गांगुली (7870) हैं। उनके बाद वेस्टइंडीज के पूर्व धाकड़ ओपनर क्रिस गेल (7669) हैं। टॉप 10 लिस्ट में चार भारतीय हैं। पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने 200 पारियों के बाद 7051 रन बटोरे थे।

ODI में बतौर ओपनर 200 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन

9897 – रोहित शर्मा (भारत)

9217 – सचिन तेंदुलकर (भारत)

7870 – सौरव गांगुली (भारत)

7669 – क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)

7564 – सईद अनवर (पाकिस्तान)

7454 – डेसमंड हेन्स (वेस्टइंडीज)

7147 – एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया)

7051 – वीरेंद्र सहवाग (भारत)

6871 – तमीम इकबाल (बांग्लादेश)

6727 – सनथ जयसूर्या (श्रीलंका)

रोहित ने कब की थी पहली बार ओपनिंग?

रोहित को वनडे में पहली बार ओपनिंग करने का मौका जनवरी 2011 में साउथ अफ्रीका दौरे पर मिला था। रोहित ने तीन मुकाबलों पारी का आगाज किया लेकिन प्रभाव छोड़ने में सफल नहीं रहे। रोहित उसके बाद टीम से अंदर-बाहर होते रहे। रोहित को जनवरी 2013 में नियमित रूप से ओपनर के रूप में आजमाने का फैसला किया गया, जिसके बाद ‘हिटमैन’ ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने अब तक कुल 289 वनडे खेले हैं, जिसमें 11927 रन जुटाए। उन्होंने 34 शतक और 62 अर्धशतक लगाए हैं। रोहित टेस्ट और टी20 इंटरनेलनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और भारत के लिए सिर्फ वनडे खेलेत हैं।

Leave a Comment