रिश्तों और पैसों में बरतें सावधानी, कोई बड़ा चांस लेना पड़ सकता है भारी

Horoscope October 2026 All Zodiac Signs: अक्टूबर 2026 का महीना काम-काज की भागदौड़ के साथ शुरू होने वाला है, लेकिन जैसे-जैसे दिन बीतेंगे, आपका मन थोड़ा रुककर अपनी पर्सनल लाइफ और खुद के बारे में सोचने लगेगा. शुरुआती दिनों में घर की जिम्मेदारियां, पैसों का हिसाब-किताब, परिवार और पुराने अटके हुए प्लान्स ही आपका ज्यादातर ध्यान खींचेंगे. इस महीने पुरानी बातें या पुराने रिश्ते एक बार फिर सामने आ सकते हैं, बातचीत में गलतफहमियां होने के पूरे चांस हैं इसलिए कोई भी बड़ी डील पक्की करने, किसी को वादा करने या किसी बहस में तुरंत रिएक्ट करने से पहले थोड़ा रुकें और ठंडे दिमाग से पूरी बात समझ लें.

अक्टूबर के महीने में ग्रहों का खेल काफी दिलचस्प रहने वाला है. 3 अक्टूबर को शुक्र देव अपनी चाल बदलने वाले हैं (यानी वक्री होंगे). इसकी वजह से आप अपने रिश्तों और फालतू के खर्चों को लेकर दोबारा सोचने पर मजबूर होंगे. फिर 17 अक्टूबर को सूर्य देव कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में आ जाएंगे. इसके बाद 24 अक्टूबर से बुध देव भी उल्टी चाल चलेंगे. ऐसे में कागजात, मैसेज या किसी भी तरह के एग्रीमेंट को दो बार अच्छे से चेक जरूर कर लें, वरना छोटी-मोटी परेशानी हो सकती है. पूरे महीने मंगल देव कर्क राशि में रहेंगे और शनि देव अपनी उल्टी चाल से ही चलते रहेंगे. महीने के बिल्कुल आखिरी दिन यानी 31 अक्टूबर को गुरु बृहस्पति देव सिंह राशि में आएंगे. इससे करियर, पैसों के लेन-देन, पढ़ाई-लिखाई और बिजनेस पार्टनरशिप के मामले में एक एकदम नई और फ्रेश शुरुआत होगी.


Find Your Mulank with a Simple Calculation

Check Your Moolank

अक्टूबर 2026 मेष राशिफल

अक्टूबर शुरू होते ही मेष वालों के सामने वही पुराने काम आकर खड़े हो जाएंगे, जिन्हें आप काफी समय से टालते आ रहे थे. सब काम एक साथ करने की हड़बड़ी न करें, थकावट हो सकती है, इसलिए जो काम जितना जरूरी है उसे उसी हिसाब से निपटाते चलें.

महीने के बीच के बाद माहौल थोड़ा बदलेगा और आपका ज्यादातर टाइम क्लाइंट्स, पार्टनर या ऑफिस के लोगों के साथ चीजें मैनेज करने में ही निकल जाएगा. पार्टनर या किसी खास इंसान के साथ पुरानी कोई खटपट फिर सामने आ सकती है. महीने के आखिरी हफ्ते में थोड़ा नाप-तोलकर बोलें, नहीं तो लोग आपकी बात का गलत मतलब निकाल बैठेंगे.

आराम या सहूलियत के नाम पर फालतू पैसा खर्च करने से बचें. अक्टूबर खत्म होते-होते इन्वेस्ट करने या कुछ नया पढ़ने-सीखने में आपका दिल लगेगा. दिमाग को शांत और स्थिर रखने के लिए हर मंगलवार हनुमान चालीसा का पाठ करें और लाल मसूर की दाल दान करें.

अक्टूबर 2026 वृषभ राशिफल

अक्टूबर की शुरुआत वृषभ वालों के लिए एकदम फ्रेश वाइब्स लेकर आएगी. कुछ नया सीखने, अपने शौक पूरे करने और दिमाग में आ रहे बढ़िया आइडियाज पर काम करने में खूब मजा आने वाला है.

लेकिन जैसे ही महीना आधा बीतेगा, ऑफिस में रफ्तार अचानक बढ़ जाएगी. डेडलाइंस सिर पर होंगी और साथ काम करने वालों से कॉम्पटीशन भी तगड़ा रहेगा. ऐसे में जल्दी आगे निकलने के लिए कोई शॉर्टकट लेने का दिल कर सकता है, लेकिन इससे बचें.

रिश्तों के मामले में आप थोड़ा रुककर सोचेंगे कि आप दूसरों से क्या उम्मीद रख रहे हैं. बच्चों, पढ़ाई, घूमने-फिरने या अपने शौक पर थोड़ा खर्चा बढ़ सकता है, तो पहले से ही बजट संभालकर चलें. महीने के आख़िर तक आते-आते घर या गाड़ी से जुड़ा कोई काम या जरूरत सामने आ सकती है.
चीजें बढ़िया बनी रहें, इसके लिए हर शुक्रवार माँ लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाएं और छोटी कन्याओं को खीर खिला दिया करें.

अक्टूबर 2026 मिथुन राशिफल

अक्टूबर की शुरुआत में मिथुन राशि वालें थोड़ा परेशान हो सकते हैं, एक तरफ घर का काम और दूसरी तरफ दफ़्तर की टेंशन. परिवार की कोई न कोई बात बार-बार आपका ध्यान भटकाएगी.

लेकिन जैसे ही आधा महीना बीत जाएगा, आपको अपनी बात खुलकर रखने, कुछ नया क्रिएट करने या किसी बड़े प्रोजेक्ट की कमान संभालने का पूरा मौका मिलेगा. जिस मौके का आप इंतजार कर रहे थे, उस पर काम करने से झिझके नहीं.

कमाई बढ़ाने का ख्याल पूरे महीने दिमाग में चलता रहेगा, बस खराब मूड या ओवर-एक्साइटमेंट में फालतू शॉपिंग करने से बचें.
प्यार-मोहब्बत के मामले में पुरानी बातें या पुरानी फीलिंग्स फिर से सामने आ सकती हैं, जिन्हें तसल्ली और सब्र से सुलझाना ही सही रहेगा. अपनी बातचीत में मिठास बनाए रखने और चीजें स्मूथ रखने के लिए हर बुधवार किसी जरूरतमंद बच्चे को हरी कॉपी-किताबें दान करें.

अक्टूबर 2026 कर्क राशिफल

अक्टूबर शुरू होते ही कर्क वालों के अंदर एक अलग ही जोश रहेगा. ऐसा लगेगा कि बस अब जो काम अटका पड़ा है, उसे खुद आगे बढ़कर निपटा ही डालना है. कॉन्फिडेंस भी बढ़िया रहेगा, तो अपनी बात रखने में कोई झिझक नहीं होगी.

लेकिन महीने के बीच के बाद सीन थोड़ा बदलेगा. फिर आपका दिल काम-काज से ज्यादा घर-परिवार और अपनी दिमागी शांति में लगेगा. दफ़्तर में कुछ बदलाव हो सकते हैं, जिससे घर और काम दोनों के बीच बैलेंस बनाना थोड़ा मुश्किल लगेगा. पैसों के मामले में थोड़ा हाथ संभालकर रखें. जोश-जोश में आकर ज्यादा खर्चा न कर बैठें, क्योंकि आगे के चीजें भी देखनी हैं.

महीने के ख़त्म होते-होते बचत करने का कोई नया रास्ता निकल आएगा. घर-परिवार में कोई बात उठे तो तुरंत रिएक्ट करने की जगह शांति से काम लें. मन को थोड़ा सुकून देने के लिए हर सोमवार शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं और “ॐ नमः शिवाय” का जप करें.

अक्टूबर 2026 सिंह राशिफल

अक्टूबर की शुरुआत में सिंह राशि वालों के दिमाग में यही चलता रहेगा कि वो जो काम आज कर रहे हैं, वो उनके बड़े सपनों को पूरा करने में कितना मददगार है. पैसों की मजबूती और कमाई को लेकर आप थोड़ा गहराई से सोच-विचार करेंगे.

महीने के बीच के बाद आपकी व्यस्तता अचानक बढ़ जाएगी, ढेर सारी मीटिंग्स, कॉल्स, भागदौड़ और छोटी-मोटी यात्राएं बनी रहेंगी. आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और आप खुद आगे बढ़कर फैसले लेंगे. बस एक बात का ध्यान रखिएगा, कोई भी मैसेज, मेल या कागज साइन करने से पहले उसे पूरे ध्यान से पढ़ जरूर लें.

घूमने-फिरने और दूसरों को दिए वादों को निभाने के चक्कर में आपका बजट थोड़ा बिगड़ सकता है, इसलिए जेब पर हाथ टाइट रखें. अगर रिश्तों में कोई पुरानी बात या पुरानी मुलाकात फिर से सामने आए, तो तुरंत गुस्सा होने के बजाय शांत रहकर बात संभालें. अक्टूबर के आखिरी दिन आपके लिए एक नई शुरुआत लेकर आएंगे. अपने अंदर का कॉन्फिडेंस और एनर्जी बनाए रखने के लिए हर रविवार सूर्य देव को जल चढ़ाएं और गुड़ या गेहूं का दान कर दिया करें.

अक्टूबर 2026 कन्या राशिफल

कन्या राशि वालों के लिए अक्टूबर की शुरुआत काफी बढ़िया रहने वाली है. शुरुआती दिनों में आप अपने गोल और अपनी दिशा को लेकर पहले से ज्यादा कॉन्फिडेंट महसूस करेंगे. अगर आपके पास कोई नए आइडियाज हैं या ऑफिस में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, तो महीने का पहला हाफ़ इसके लिए बिल्कुल परफेक्ट है.

महीने के बीच में आकर आपका सारा फोकस कमाई, बचत और फैमिली की फाइनेंसियल सिक्योरिटी पर चला जाएगा. इस दौरान आपकी बातों में काफी वजन रहेगा, लोग आपकी बात सुनेंगे. बस ध्यान रखिएगा कि किसी बहसबाजी में आकर मुंह से कोई ऐसी बात न निकले जिसका बाद में पछतावा हो.

अगर करियर की प्लानिंग में कुछ रुकावट आ रही है या बदलाव करना पड़ रहा है, तो चीजों को जबरदस्ती खींचने की बजाय ठहरकर दोबारा सोच लेना ज्यादा समझदारी होगी. दोस्तों और अपनी जान-पहचान से कमाई के कुछ नए रास्ते तो खुलेंगे, लेकिन महीने के अंत में थोड़े ख़र्चे भी बढ़ सकते हैं. हर बुधवार गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं और गाय को हरी पालक खिला दिया करें.

अक्टूबर 2026 तुला राशिफल

अक्टूबर का महीना तुला वालों के लिए थोड़ा रुककर संभलने और फिर आगे बढ़ने का है. शुरुआत में आपका मन किसी भी तरह की परेशानी में नहीं पड़ना चाहेगा. शुरुआत में जो पुराने काम अटके हैं उन्हें निपटा लें, फालतू खर्चों पर लगाम लगाएं और बिना किसी शोर-शराबे के चुपचाप अपना काम निपटाते रहें.

महीने के बीच में आपका कॉन्फिडेंस वापस लौटने लगेगा और आप खुद को और अपनी जरूरतों को पहली प्राथमिकता देंगे. हालांकि ऑफिस में भागदौड़ और काम का प्रेशर कम नहीं होगा. यह समय खुद के साथ बैठकर थोड़ा सोचने का है, अपने रिश्तों को और हाल में लिए गए फैसलों को एक बार ठंडे दिमाग से परखिए.

महीने के आखिरी हफ्ते में थोड़ा संभलकर रहें . किसी भी कागज पर बिना पढ़े साइन न करें और न ही जल्दबाजी में कोई महंगी चीज खरीदने की गलती. अक्टूबर खत्म होते-होते दोस्तों का साथ मिलेगा और कुछ अच्छे फायदे भी दिखेंगे. हर शुक्रवार माँ दुर्गा को सफेद फूल चढ़ाएं और थोड़ा सा चावल दान कर दिया करें.

अक्टूबर 2026 वृश्चिक राशिफल

अक्टूबर की शुरुआत में आपका सारा ध्यान दोस्तों, जान-पहचान वालों और अपने बड़े प्लान्स पर रहेगा. किसी सीनियर या क्लाइंट के साथ हुई एक छोटी सी बात भी आपको आगे के बारे में कुछ नया सोचने पर मजबूर कर सकती है. महीने के बीच में आपका मन थोड़ा अकेले में और शांति से काम करने का करेगा. अगर आप विदेश से जुड़ा कोई काम करते हैं, वर्क फ्रॉम होम हैं, या फिर कोई ऐसा प्रोजेक्ट है जिसमें गहरी सोच चाहिए, तो उसमें आपका ज्यादा समय बीतेगा.

शुरुआती दिनों में पैसों को लेकर सब ठीक-ठाक लगेगा, लेकिन बाद में घूमने-फिरने या अपने शौक पर होने वाले खर्च थोड़े खटक सकते हैं, इसलिए जेब पर नजर रखें. अक्टूबर खत्म होते-होते करियर को लेकर एक नया जोश और एनर्जी महसूस होगी.

रिश्तों में अगर पुरानी बातें फिर से सामने आएं, तो मन में कोई बात दबाने के बजाय खुलकर अपनी भावनाएं रखें. खुद को दिमागी तौर पर मजबूत रखने के लिए हर मंगलवार सुंदरकांड का पाठ करें और हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं.

अक्टूबर 2026 धनु राशिफल

धनु राशि वालों के लिए यह महीना सीधे तौर पर आपके काम-काज और भविष्य की प्लानिंग से जुड़ा है. अक्टूबर की शुरुआत होते ही काम का बोझ थोड़ा बढ़ सकता है. बॉस और सीनियर अधिकारियों की नजर आपके काम पर रहेगी, और हो सकता है आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी या प्रोजेक्ट मिल जाए. महीने के बीच के बाद आपका ज्यादा समय दोस्तों, सोशल सर्कल और आगे की प्लानिंग में बीतेगा. इस दौरान किसी की दी हुई सलाह आपको एक सही दिशा दिखा सकती है.

पैसों के लेन-देन में इस बार थोड़ी समझदारी रखनी होगी. लोन, टैक्स, इंश्योरेंस या साझे के पैसों से जुड़े मामलों को हल्के में न लें और किसी के कहने या दबाव में आकर पैसों का कोई फैसला न करें. इस बीच किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है या कोई पुरानी बात फिर से सामने आ सकती है.

अक्टूबर के आखिरी दिनों में दूर की यात्रा या पढ़ाई-लिखाई से जुड़ा कोई योग बन सकता है. अपने काम को आसान बनाने और पाजिटिविटी के लिए हर गुरुवार पीले कपड़े पहनें और विष्णु सहस्रनाम का पाठ कर लिया करें.

अक्टूबर 2026 मकर राशिफल

अक्टूबर के महीने में आपका दिमाग थोड़ा आगे की प्लानिंग करने में लगा रहेगा. शुरुआत में ऐसा लगेगा कि कुछ नया सीखा जाए, कहीं बाहर घूम आया जाए या फिर अपने काम-काज को एक नई दिशा दी जाए.

महीने के बीच में सारा फोकस आपके काम पर आ जाएगा. आप जो भी मेहनत करेंगे, वो सीधे लोगों को दिखने लगेगी और आपकी तारीफ भी होगी. बस इतना ध्यान रखिएगा कि कोई भी नया काम या कॉन्ट्रैक्ट हाथ में लेने से पहले उसकी एक-एक शर्त को अच्छे से पढ़कर समझ लें. पूरे महीने पार्टनरशिप, क्लाइंट्स और जीवनसाथी से जुड़े मामलों में शांति और सब्र से काम लेना होगा. ज्यादा कमाई के चक्कर में कोई जल्दबाजी मत कीजिएगा.

महीने के आखिरी दिनों में टैक्स, बीमा या आपस में जुड़े पैसों का हिसाब-किताब देखना पड़ सकता है. काम में आने वाली रुकावटों को दूर करने के लिए हर शनिवार शनि मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाएं और काले उड़द का दान कर दें.

अक्टूबर 2026 कुंभ राशिफल

महीने की शुरुआत में आपको कुछ बातें अपने तक ही सीमित रखनी पड़ेंगी. दफ़्तर में भी अंदर ही अंदर कुछ बदलाव चल सकते हैं, इसलिए थोड़ा संभलकर रहें. अक्टूबर के बीच में आपका मन कुछ नया सीखने, कोई कोर्स करने या कहीं बाहर घूमने-फिरने में लगेगा. दूर रहने वाले लोगों से भी संपर्क बढ़ सकता है.

काम का दबाव इस दौरान थोड़ा ज्यादा रहेगा, तो कॉम्पिटिशन के चक्कर में अपनी सेहत को नजरअंदाज मत कीजिएगा. पैसों के मामले में फूंक-फूंककर कदम रखें, चाहे कहीं इन्वेस्ट करना हो, लोन लेना हो या किसी के साथ मिलकर पैसा लगाना हो, सब दोबारा चेक कर लें. तुरंत फ़ायदे के लालच में कोई रिस्क न लें.

महीने के आख़िर में पार्टनरशिप और जीवनसाथी से जुड़ी बातें ख़ास रहेंगी. भावनाओं में आकर तुरंत किसी नतीजे पर मत पहुँचिएगा, थोड़ा वक्त दीजिएगा. मन को सुकून देने और मानसिक तनाव कम करने के लिए शनिवार को किसी जरूरतमंद को काले तिल या कंबल दान करें.

अक्टूबर 2026 मीन राशिफल

अक्टूबर शुरू होते ही आपके आसपास के लोग आपसे थोड़े ज्यादा टाइम की उम्मीद करेंगे. चाहे वो आपका लाइफ पार्टनर हो, बिजनेस का साथी हो या कोई क्लाइंट, सबको आपका थोड़ा ध्यान चाहिए होगा, तो बस उनकी सुन लीजिए. महीने के बीच में आपका दिमाग कुछ गंभीर चीजों में लगेगा, जैसे मिलकर किए गए खर्चे, पैसों का हिसाब-किताब या आगे की कोई बड़ी प्लानिंग.

महीने के दूसरे हिस्से में कागज-पत्तर के काम में थोड़ी सावधानी रखें, खास तौर पर बैंक, लोन, टैक्स या इंश्योरेंस से जुड़े कामों में. शेयर मार्केट या कहीं भी जल्दी पैसे कमाने के चक्कर में रिस्क बिल्कुल मत लीजिएगा.

अक्टूबर खत्म होते-होते आपका पूरा ध्यान रोज के खर्चों, अपनी डेली रूटीन और अगर कोई पुराना कर्ज है, तो उसे चुकाने पर रहेगा. किसी से भी कोई बात तय करनी हो या कहीं दस्तखत करने हों, तो जल्दबाजी मत कीजिएगा. हर गुरुवार माथे पर केसर का तिलक लगा लें और मंदिर में पीली मिठाई बाटें.

ये भी पढ़ें-

साल 2026 में आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते हैं? सभी 12 राशियों का वार्षिक भविष्यफल

ये साल किन मूलांक वालों के लिए है लकी, किसे करना पड़ेगा स्ट्रगल? अंक ज्योतिष से जानें अपना वार्षिक राशिफल

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी प्रकार के सुझाव के लिए astropatri.com पर संपर्क करें.

आनंद सागर पाठक

आनंद सागर पाठक जी को ज्योतिष और आध्यात्मिक मार्गदर्शन का 25 साल से भी ज्यादा अनुभव है. उन्होंने दिल्ली के भारतीय विद्या भवन से ज्योतिष आचार्य की पढ़ाई की है. वे इंसानियत से गहरा जुड़ाव रखते हैं और लोगों के लिए दया, करुणा और सहानुभूति से भरे हुए हैं.

आनंद जी का जन्म झारखंड के धनबाद जिले के मैथन में हुआ, जो अपने मशहूर मैथन डैम के लिए जाना जाता है. वे अध्यात्म और वेदांत के गंभीर विद्यार्थी भी हैं. 2000 के दशक में वे इंडियाटाइम्स के एस्ट्रोस्पीक के स्थायी ज्योतिषी रहे. उन्होंने ज्योतिष और अध्यात्म पर कई किताबें लिखी हैं, जो अमेज़न किंडल पर उपलब्ध हैं.

शिरडी साईं बाबा के सच्चे भक्त आनंद जी मानते हैं कि उनका काम तभी सफल है, जब वे भगवान की कृपा और भरोसे से लोगों को उनकी मुश्किल घड़ियों में सहारा देते हैं. मंत्र, साधना और तपस्या से उन्होंने अपने मन पर नियंत्रण पाया और गहरी आध्यात्मिक उन्नति हासिल की.

साईं बाबा की कृपा से उनकी ज्योतिषीय समझ और भविष्यवाणियां बहुत सटीक होती हैं. वे ज्योतिष को सिर्फ भविष्य जानने का साधन नहीं, बल्कि आध्यात्मिक मार्ग पर चलने वालों की मदद का जरिया मानते हैं. इस समय वे Astropatri.com से जुड़े हैं और लोगों की ज़िंदगी में संतुलन, शांति और सकारात्मकता लाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं.

अगर आप आनंदजी से संपर्क करना चाहते हैं तो [email protected] पर उन्हे ईमेल कर सकते हैं.

Read More

google button

Leave a Comment