Rinku Singh Post Father: रिंकू सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप के दौरान अपने पिता को खो दिया. टी20 वर्ल्ड कप के बीच में ही उनके पिता का निधन हो गया, वो लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे. अब टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रिंकू सिंह ने अपने पिता के लिए एक खास पोस्ट लिखा है. इसमें उन्होंने बताया कि उन्हें अपने पिता की कितनी याद आने वाली है. रिंकू सिंह ने ये भी बताया कि आखिर क्यों वो पिता के निध के बाद टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए वापस लौटे.
रिंकू सिंह ने पिता को किया याद
रिंकू सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता के साथ फोटो पोस्ट की. इसमें उन्होंने एक खास पोस्ट लिखा. रिंकू ने लिखा- आपसे बात किए बिना इतने दिन कभी नहीं निकले. मुझे नहीं पता कि आगे की जिंदगी आपके बिना कैसे चलेदी, पर मुझे हर कदम पर आपकी जरूरत पड़ेगी.
रिंकू सिंह ने आगे लिखा- ‘आपने सिखाया था कि फर्ज सबसे आगे है, तो फील्ड पर बस आपका सपना पूरा करने की कोशिश कर रहा था. अब आपका सपना पूरा हो गया है, तो बस यही लगता है कि काश आप मेरे पास होते. हर छोटी बड़ी खुशी में आपकी कमी खलेगी, बहुत मिस करूंगा आपको पापा, बहुत ज्यादा.’
View this post on Instagram
रिंकू सिंह टी20 वर्ल्ड कप में नहीं चले
रिंकू सिंह का बल्ला टी20 वर्ल्ड कप में खामोश रहा. बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने 5 मैचों में 8 की औसत से सिर्फ 29 ही रन बनाए. रिंकू सिंह के फेल होने के बाद भारतीय टीम ने अपने बैटिंग ऑर्डर में बड़ा बदलाव करते हुए संजू और अभिषेक शर्मा से ओपनिंग कराई और तिलक वर्मा को रिंकू सिंह की जगह दी गई. बैटिंग कॉम्बिनेशन बदलने की वजह से भारतीय टीम की बल्लेबाजी और मजबूत हुई, नतीजा टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया.
क्या टीम इंडिया में बने रहेंगे रिंकू?
रिंकू सिंह के खराब प्रदर्शन के बाद अब ये सवाल खड़ा हो गया है कि क्या ये खिलाड़ी अब टी20 टीम में बना रहेगा? वैसे रिंकू को अब आईपीएल पर ध्यान लगाने की जरूरत है. 28 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल 2026 में रिंकू सिंह केकेआर के लिए खेलेंगे.

(@rinkukumar12)