टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह ने सोचा भी नहीं होगा कि जिस खिताब को जीतने के लिए वो मैदान पर अपना पूरा जोर लगा रहे हैं, उसे देखने के लिए उनके पिता ही नहीं रहेंगे. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को फिर से चैंपियन बनाने की कोशिशों में लगे रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया. पिता के निधन के बाद रिंकू तुरंत चेन्नई से अपने घर अलीगढ़ पहुंचे, जहां शुक्रवार शाम उनका अंतिम संस्कार हुआ. रिंकू के पिता की अंतिम यात्रा में उनके परिवार, पड़ोसी, दोस्तों और स्टार क्रिकेटर के फैंस की भारी भीड़ भी रही. रिंकू ने इस दौरान अपने पिता की अर्थी को कंधा दिया.
पिछले कुछ हफ्तों से ही रिंकू के पिता खानचंद सिंह का ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था. वो लिवर कैंसर की चौथी स्टेज से जूझ रहे थे. इस दौरान रिंकू साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के मैच के बाद पिता से मिलने ग्रेटर नोएडा भी पहुंचे थे. मगर फिर जिम्बाब्वे वाले मैच से एक दिन पहले ही वो वापस टीम के साथ जुड़ गए थे. हालांकि, इस मैच में रिंकू को खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन वो फील्डिंग करते हुए नजर आए थे.
मगर अगली ही सुबह उनके पिता के निधन की खबर आई, जिसने भारतीय क्रिकेटर को तोड़ दिया. इसके बाद रिंकू तुरंत चेन्नई में टीम इंडिया का साथ छोड़कर अपने घर अलीगढ़ लौटे. इस दौरान ग्रेटर नोएडा से उनके पिता का पार्थिव शरीर अलीगढ़ पहुंचा. अंतिम संस्कार के लिए ले जाते वक्त रिंकू अपने पिता के शव को कंधा देते नजर आए. उनके साथ कई लोग भी खानचंद सिंह की अंतिम यात्रा का हिस्सा बने और उनका अंतिम संस्कार पूरा किया.
VIDEO | Aligarh: Mortal remains of cricketer Rinku Singh’s father brought to their home.
Rinku Singh’s father, Khanchand Singh, passed away at a hospital in Greater Noida early Friday following a prolonged illness. Dr. Sunil Kumar, spokesperson of Yatharth Hospital in Greater pic.twitter.com/uVlhM3zqKa
— Press Trust of India (@PTI_News) February 27, 2026
(खबर अपडेट हो रही है)