यमाल की हैट्रिक से बार्सिलोना ने जीता मैच

ई दिल्ली (मंतशा परवीन)। बार्सिलोना के यंग प्लेयर लामिन यमाल ने अपने करियर की पहली हैट्रिक लगाई. यमाल की आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस से बार्सिलोना ने विलारियल पर 4-1 की शानदार जीत दर्ज की।

इस जीत के साथ बार्सिलोना ने ला लीगा में टॉप पोजिशन पर अपनी बढ़त को और मजबूत कर लिया है। बार्सिलोना के अब 64 पॉइंट्स हो गए हैं, जबकि दूसरे स्थान पर काबिज रियल मैड्रिड 60 पॉइंट्स के साथ मंडे को गेटाफे के खिलाफ डोमेस्टिक मुकाबला खेलेगा। विलारियल 51 पॉइंट्स के साथ तीसरी पोजिशन पर है।

पहले हाफ में यमाल का डबल पंच
मुकाबले के 28वें मिनट में यमाल ने मेजबान टीम को बढ़त दिलाई। फर्मिन लोपेज ने पापे गुएये से गेंद छीनी और दाएं छोर पर यमाल को पास दिया। यमाल ने बिना गलती किए बॉल को लेफ्ट पोस्ट के अंदर निचले हिस्से में पहुंचा दिया। सिर्फ नौ मिनट बाद उन्होंने अपनी प्रतिभा का एक और शानदार नमूना पेश किया। राइट विंग पर लंबी गेंद को बेहतरीन तरीके से कंट्रोल करते हुए उन्होंने दो डिफेंडरों को छकाया और गेंद को टॉप कॉर्नर में कर्ल कर दिया।

काउंटर अटैक कर किया तीसरा गोल
दूसरे हाफ की शुरुआत में विलारियल ने वापसी की कोशिश की। 49वें मिनट में गुएये ने नजदीक से गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया। इसके बाद मेहमान टीम ने बराबरी के कई मौके बनाए, लेकिन वे चूक गए। 69वें मिनट में यमाल ने काउंटर अटैक पर तीसरा गोल कर अपना हैट्रिक पूरा किया।

लेवांडोवस्की ने किया विनिंग गोल
इंजरी टाइम में रॉबर्ट लेवांडोवस्की ने जूल्स कुंडे के लो क्रॉस पर आसान टैप-इन कर चौथा गोल दागा और जीत को पूरी तरह पक्का कर दिया।

Leave a Comment