टी20 विश्व कप 2026 में भारत ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर लिया है. जिसके बाद पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. रविवार, 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए सुपर-8 मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर 196 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को 4 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया.
इस जीत ने न सिर्फ भारत की बैटिंग की गहराई दिखाई, बल्कि आमिर के पहले दिए गए बयान को भी पूरी तरह गलत साबित कर दिया.
मैच से पहले आमिर ने एक शो में दावा किया था. यह मायने नहीं रखता कि पाकिस्तान क्वालिफाई करे या नहीं, भारत तो बिल्कुल नही. उनका यह बयान काफी वायरल हुआ था, लेकिन मैदान पर भारत ने जबरदस्त जवाब दिया. अब फैंस सोशल मीडिया पर आमिर के इस बयान को याद दिलाते हुए उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.
Mohammad Amirभारत ने रचा इतिहास
भारत ने इस जीत के साथ टी20 विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी सफल चेज दर्ज की. साथ ही ईडन गार्डन्स में टी20 इंटरनेशनल में अब तक की सबसे बड़ी सफल रन चेज भी हासिल की. सुपर-8 में शुरुआत दक्षिण अफ्रीका से 76 रनों की करारी हार से हुई थी, लेकिन उसके बाद टीम ने शानदार वापसी की. वानखेड़े स्टेडियम में जिम्बाब्वे को हराने के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ यह जीत भारत के लिए सेमीफाइनल की टिकट लेकर आई.
यह जीत 2016 के टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल की याद भी ताजा करती है, जब वेस्टइंडीज ने मुंबई के वानखेड़े में भारत को हराकर बाहर किया था. इस बार भारत ने कोलकाता में पुरानी यादों को धो डाला और रिकॉर्ड तोड़ अंदाज में बदला पूरा किया.
संजू सैमसन की धमाकेदार पारी
लक्ष्य का पीछा करते समय भारत को शुरुआती झटके लगे. अभिषेक शर्मा और ईशान किशन पावरप्ले में सस्ते में आउट हो गए और स्कोर था 41/2. इसके बाद संजू सैमसन ने कमाल का धैर्य और शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया. उन्होंने सिर्फ 50 गेंदों में 97 रनों की अविश्वसनीय पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 4 छक्के शामिल रहे.
Mohammad Amirसैमसन ने सूर्यकुमार यादव के साथ 58 रनों की साझेदारी की, जिसने पारी को संभाला. बाद में तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे ने छोटे-छोटे योगदान दिए. सैमसन नाबाद रहे और 19.2 ओवर में भारत ने लक्ष्य हासिल कर लिया. आखिरी ओवर में 7 रन चाहिए थे, तो सैमसन ने रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर लेग साइड पर छक्का जड़ दिया और फिर अगली गेंद पर मिड-ऑन के ऊपर से विजयी शॉट खेलकर मैच खत्म किया.
अब सैमसन इस फॉर्म को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे, जब भारत गुरुवार, 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हैरी ब्रूक की इंग्लैंड से भिड़ेगा.