मार्नस लाबुशेन ने दोहराया 48 साल पुराना इत्तेफाक, इतिहास के पन्नों में नाम दर्ज

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट डरबन में खेला जा रहा है. मैच में ऑस्ट्रेलिया के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन की दोनों पारियां एक दूसरे की फोटो कॉपी तरह नजर आईं.

मतलब, लाबुशेन ने मैच की अपनी दोनों ही पारियों में एक जैसे रन एक जैसी गेंदें खेलकर बनाए. दोनों पारियों में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज का स्कोर 58 गेंदों में 37 रन – 58 गेंदों में 37 रन रहा. इससे पहले क्रिकेट के इतिहास में यह इत्तेफाक 48 साल पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मुकाबले में हुआ था.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 30 दिसंबर 1977 से शुरू हुए मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी सैयद किरमानी ने दोनों पारियों में सेम गेंदों पर एक जैसा स्कोर बनाया था. मुकाबला 1978 में समाप्त हुआ था. इस लिहाज से लाबुशेन ने 48 साल के लंबे इंतजार के बाद इस इत्तेफाक को दोहराया है.

सैयद किरमानी ने खेली थी 29 रन की पारी

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में खेले गए मुकाबले में भारत के सैयद किरमानी ने पहली पारी में 62 गेंदों में 29 रन बनाए थे. दूसरी पारी में भी सैयद किरमानी के बल्ले से 62 गेंदों में 29 रनों की पारी निकली थी. लाबुशेन ने इसी इत्तेफाक को दोहराया. उन्होंने दोनों पारियों में एक जैसी गेंदों पर एक जैसे रन स्कोर किए.

सैदय किरमानी टेस्ट की दोनों पारियों का स्कोर (1977,78)- 29 (62 गेंद) – 29 (62 गेंद), भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न

मार्सन लाबुशेन टेस्ट की दोनों पारियों का स्कोर (2026 )- 37 (58 गेंद)- 37 (58 गेंद), ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, डरबन

मार्नस लाबुशेन का अंतर्राष्ट्रीय करियर

लाबुशेन ने अब तक अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 65 टेस्ट, 72 वनडे और 1 टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेल लिया है. टेस्ट की 117 पारियों में उन्होंने 43.79 की औसत से 4730 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 11 शतक और 25 अर्धशतक निकले, जिसमें हाई स्कोर 215 रनों का रहा. वनडे की 64 पारियों में उन्होंने 33.55 की औसत से 1980 रन बनाए, जिसमें 2 शतक और 13 अर्धशतक शामिल रहे. उनका हाई स्कोर 124 रनों का रहा. टी20 की इकलौती पारी में उनके बल्ले से सिर्फ 02 रन निकले.

Leave a Comment