भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है. शुरुआती तीन मुकाबलों के बाद भारतीय टीम 2-1 से आगे चल रही है और अब दोनों टीमें 14 अक्टूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में चौथे टी20 मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी.
जहां टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सीरीज पर अजेय कब्जा जमाना चाहेगी. (PHOTO CREDIT- PTI)

इस मैच में टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा के पास हैदराबाद के इस मैदान पर इतिहास रचने का सुनहरा मौका होगा. अभिषेक का बल्ला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हमेशा आग उगलता है. वो इस मैदान पर टी20 क्रिकेट में 1000 रन पूरे करने से सिर्फ 25 रन दूर हैं. (PHOTO CREDIT- PTI)

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम के टी20 इतिहास में अब तक सिर्फ पूर्व दिग्गज ओपनर शिखर धवन ही ऐसे इकलौते भारतीय बल्लेबाज रहे हैं जिन्होंने इस मैदान पर 1000 से ज्यादा टी20 रन बनाए हैं. अगर अभिषेक शर्मा चौथे टी20 मुकाबले में 25 रन और बना लेते हैं, तो वो इस ऐतिहासिक मैदान पर 1000 टी20 रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे. (PHOTO CREDIT- PTI)

हैदराबाद में अभिषेक शर्मा का बल्ला किस कदर कहर बरपाता है, इसकी गवाही उनके हैरान करने वाले आंकड़े देते हैं. अभिषेक ने इस मैदान पर अब तक 31 टी20 पारियां खेली हैं, जिनमें उनके नाम 975 रन दर्ज हैं. (PHOTO CREDIT- PTI)

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में अभिषेक का स्ट्राइक रेट 211.03 का रहा है. वहीं, इस मैदान पर उन्होंने 2 शतक और 7 अर्धशतक जमाए हैं. इसके अलावा उन्होंने 93 चौके और 71 छक्के लगाए हैं. (PHOTO CREDIT- PTI)