Tilak Varma-Arshdeep Singh Viral टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय टीम ने वॉर्म-अप मैच में कमाल का खेल दिखाया और एक आसान जीत अपने नाम की. लेकिन मुकाबले के बाद टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में एक ऐसी घटना घटी, जो देखते ही देखते सुर्खियां में आ रही.
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच नवी मुंबई में खेले गए इस मैच के बाद ड्रेसिंग रूम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया, जिसमें युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर नाराज नजर आए.
अर्शदीप सिंह इस हरकत पर भड़के तिलक वर्मा
इस मैच में तिलक वर्मा ने शानदार वापसी की. चोट से उबरकर मैदान पर लौटे तिलक ने सिर्फ 19 गेंदों में 45 रन ठोके, जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. लेकिन मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में तिलक, अर्शदीप सिंह और ईशान किशन के बीच हल्की-फुल्की मस्ती चल रही थी. वीडियो में तिलक खाना खाते दिख रहे हैं, तभी अर्शदीप ने अचानक मोबाइल से उन्हें रिकॉर्ड करना शुरू कर देते हैं और शायद वह रील बना रहे थे. वह मजाक में कहते हैं कि तिलक बुरा दिखता है. इस पर तिलक काफी भड़क गए और गंभीर लहजे में अर्शदीप से रिकॉर्डिंग रोकने को कहा. तिलक ने कैमरे की ओर इशारा करते हुए नाराजगी जताई.
यह छोटी-सी घटना सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गई और फैंस में चर्चा छिड़ गई. कुछ ने इसे खिलाड़ियों के बीच तनाव बताया, तो कई ने इसे टीम के दोस्ताना माहौल का हिस्सा बताया. बता दें, तिलक, अर्शदीप और ईशान के बीच पहले से ही गहरी दोस्ती है. अर्शदीप के यूट्यूब व्लॉग में भी तिलक के साथ मजाकिया पल देखे जा चुके हैं. इसलिए ज्यादातर लोग इसे प्रैंक या टीममेट्स के बीच का हल्का-फुल्का मजाक मान रहे हैं, न कि कोई गंभीर विवाद.
खिताब बचाने उतरेगी टीम इंडिया
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होने जा रहा है. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया अपना खिताब बचाने उतरेगी. भारतीय टीम के अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को USA के खिलाफ खेले जाने वाले मैच के साथ होगी. फिर वह नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगी.