जिस समय भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है, उसी समय ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीमें तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में आमने- सामने हैं।
27 सितंबर, रविवार को जोहान्सबर्ग में खेले जा रहे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने पारी समाप्त होने पर निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 365 रन बना दिए और कंगारुओं के सामने 366 रनों का लक्ष्य रखा है। साउथ अफ्रीका को इस स्कोर तक पहुंचाने में डेविड मिलर ने अहम भूमिका निभाई। बाएं हाथ के इस तूफानी बल्लेबाज ने आज के मुकाबले में 93 गेंदों का सामना करते हुए 142 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 9 छक्के शामिल थे। उन्होंने इस दौरान 152.69 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। मुकाबले में डेविड मिलर ने सिर्फ 73 गेंदों में शतक जड़कर एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। इस शतकीय पारी के साथ उन्होंने दो अन्य उपलब्धियां भी हासिल कीं।
73 गेंदों में शतकीय पारी के साथ डेविड मिलर वनडे क्रिकेट में साउथ अफ्रीका की ओर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले कंगारुओं के खिलाफ वनडे में हेनरिक क्लासेन ने साल 2023 में सेंचुरियन में 57 गेंदों में शतक जड़ा था। 69 गेंदों में साल 2016 में डरबन में डेविड मिलर ने भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़ा था जो दूसरा सबसे तेज था। अब तीसरा भी उनके ही नाम हो गया है। चौथे स्थान पर 74 गेंदों के साथ क्विंटन डिकॉक और पांचवें स्थान पर एडन मार्करम हैं।
वनडे में दक्षिण अफ्रीका के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे तेज शतक
57 गेंदें – हेनरिक क्लासेन, सेंचुरियन, 2023
69 गेंदें – डेविड मिलर, डरबन, 2016
73 गेंदें – डेविड मिलर, जोहान्सबर्ग, 2026*
74 गेंदें – क्विंटन डी कॉक, सेंचुरियन, 2016
74 गेंदें – एडेन मार्कराम, पोटचेफस्ट्रूम, 2023
महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़ा
डेविड मिलर ने अपनी इस शतकीय पारी के साथ भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने नंबर 5 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए वनडे क्रिकेट में अब 8 शतक जड़ दिए हैं और धोनी को पछाड़ दिया है। धोनी ने वनडे क्रिकेट में पांच या उससे नीचे के नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 7 शतक जड़े थे। इस लिस्ट में नंबर 1 पर जोस बटलर का नाम है। उन्होंने नंबर 5 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए अब तक 8 शतक जड़े हैं। युवराज सिंह ने भी पांच या उससे नीचे के नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए वनडे क्रिकेट में 7 शतक जड़े हैं।
नंबर 5 या उससे नीचे के क्रम पर सबसे ज्यादा वनडे शतक
8 – जोस बटलर
8 – डेविड मिलर*
7 – एमएस धोनी
7 – युवराज सिंह
मिलर ने इस शतक के साथ एक और उपलब्धि भी अपने नाम की है। वे साउथ अफ्रीका के लिए वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक शतक जड़ने वाले फाफ डु प्लेसिस के बाद दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। फाफ ने 21 पारियों में कंगारुओं के खिलाफ वनडे में कुल 5 शतक जड़े हैं। डेविड मिलर ने 28 पारियों में चार शतक जड़ दिए हैं। क्विंटन डिकॉक के बल्ले से 32 पारयिों में 3 शतक और हर्शल गिब्स के बल्ले से 44 पारियों में 3 शतक निकले हैं।
दक्षिण अफ्रीका के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक वनडे शतक
5 – फाफ डु प्लेसिस (21 पारी)
4 – डेविड मिलर (28 पारी)*
3 – क्विंटन डी कॉक (32 पारी)
3 – हर्शल गिब्स (44 पारी)