भारतीय क्रिकेट टीम ने 3 अक्टूबर 2026 के दिन एक तरफ एशियन गेम्स 2026 का गोल्ड मेडल जीता। वहीं दूसरी तरफ टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की। शनिवार को भारत की दो टीमें मैदान पर अलग-अलग मुकाबलों में उतरीं।
अब टीम इंडिया का अगला इंटरनेशनल मुकाबल होगा वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में। वहीं रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी के लिए फैंस को 1 महीने का इंतजार करना पड़ेगा।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब पांच मैचों की टी20 सीरीज 6 अक्टूबर 2026 से खेली जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा। पांच मैचों की यह टी20 सीरीज 17 अक्टूबर को खत्म होगी। इस सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाला स्क्वाड घोषित हो चुका है। वहीं न्यूजीलैंड दौरे के लिए अभी टीम का ऐलान नहीं हुआ है।
एक महीने बाद मैदान पर होगी RoKo की वापसी
वेस्टइंडीज सीरीज के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड का दौरा करेगी और वहां पहले पांच टी20 होंगे और फिर पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। न्यूजीलैंड में भारतीय टीम 22 अक्टूबर से 1 नवंबर तक पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। फिर 4 नवंबर से 15 नवंबर तक पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। लंबे समय बाद पांच मैचों की वनडे सीरीज का आयोजन होने जा रहा है। यानी रोहित शर्मा और विराट कोहली 4 नवंबर से होने वाली इस सीरीज में, यानी एक महीने बाद अब नीली जर्सी में नजर आएंगे।
भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज का शेड्यूल
- पहला टी20: 6 अक्टूबर 2026, लखनऊ (शाम 7 बजे IST)
- दूसरा टी20: 9 अक्टूबर 2026, रांची (शाम 7 बजे IST)
- तीसरा टी20: 11 अक्टूबर 2026, इंदौर (शाम 7 बजे IST)
- चौथा टी20: 14 अक्टूबर 2026, हैदराबाद (शाम 7 बजे IST)
- पांचवां टी20: 17 अक्टूबर 2026, बेंगलुरु (शाम 7 बजे IST)
वेस्टइंडीज सीरीज के लिए भारत का टी20 स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर।
न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
टी20 सीरीज
- पहला टी20: 22 अक्टूबर 2026, क्राइस्टचर्च (दोपहर 12.30 बजे IST)
- दूसरा टी20: 24 अक्टूबर 2026, क्राइस्टचर्चा (दोपहर 12.30 बजे IST)
- तीसरा टी20: 27 अक्टूबर 2026, वेलिंगटन (दोपहर 12.30 बजे IST)
- चौथा टी20: 30 अक्टूबर 2026, ऑकलैंड (दोपहर 12.30 बजे IST)
- पांचवां टी20: 1 नवंबर 2026, हैमिल्टन (दोपहर 12.30 बजे IST)
वनडे सीरीज
- पहला वनडे: 4 नवंबर 2026, ऑकलैंड (सुबह 7.30 बजे IST)
- दूसरा वनडे: 7 नवंबर 2026, वेलिंगटन (सुबह 7.30 बजे IST)
- तीसरा वनडे: 10 नवंबर 2026, हैमिल्टन (सुबह 7.30 बजे IST)
- चौथा वनडे: 13 नवंबर 2026, माउंट माउंगानुई (सुबह 7.30 बजे IST)
- पांचवां वनडे: 15 नवंबर 2026, माउंट माउंगानुई (सुबह 7.30 बजे IST)
न्यूजीलैंड में अहम टेस्ट सीरीज भी खेलेगी टीम इंडिया
भारतीय टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर पांच मैचों की टी20 और वनडे सीरीज के बाद दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलेगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के फाइनल में पहुंचने की रेस में बने रहने के लिहाज से भारत के लिए यह टेस्ट सीरीज भी बेहद अहम होगी। वहीं न्यूजीलैंड ने भारत को उसके घर पर टेस्ट सीरीज में मात दी थी, यानी शुभमन गिल के पास अब बदला लेने का मौका है।
यहां देखें टेस्ट सीरीज का शेड्यूल:-
- पहला टेस्ट: 19-23 नवंबर 2026, वेलिंगटन (सुबह 3.30 बजे IST)
- दूसरा टेस्ट: 27 नवंबर-1 दिसंबर 2026, क्राइस्टचर्च (सुबह 3.30 बजे IST)
Irani Cup: ऋषभ पंत-सरफराज खान फेल, सनत-रविचंद्रन ने बचाई लाज; शेष भारत ने जम्मू कश्मीर को दिया 279 का लक्ष्य
ईरानी कप 2026 में शेष भारत की टीम अपनी दूसरी पारी में 319 रन पर ऑलआउट हुई। पहली पारी में 41 रन से पिछड़ने के बाद ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम ने जम्मू कश्मीर के सामने 279 रन का लक्ष्य रखा। पंत दोनों पारियों में फेल साबित हुए।