Asian Games 2026: मुक्केबाजों ने नाम किया रोशन, भारत बना नंबर 1, देखिए ये मेडल टैली

एशियन गेम्स 2026 में भारत ने 36 खेलों में हिस्सा लिया, लेकिन उसमें मुक्केबाजी एक ऐसा खेल रहा, जिसमें भारत ने आइची नगोया की रिंग में खुद को एशिया में नंबर 1 साबित किया. एशिया में नंबर 1 बनने से मतलब आइची नगोया की रिंग में भारतीय मुक्केबाजों के प्रदर्शन और उनके जीते मेडल से है.

भारतीय बॉक्सर्स ने 20वें एशियन गेम्स की रिंग में किसी भी देश के बॉक्सर के मुकाबले सबसे ज्यादा गोल्ड जीते हैं और यही वजह है कि वो नंबर 1 हैं.

भारत के 3 मुक्केबाजों ने मारा गोल्ड पर पंच

भारतीय बॉक्सर्स ने एशियन गेम्स 2026 में एक भी सिल्वर नहीं जीता. ना ही कोई ब्रॉन्ज अपने नाम किया. भारत के कुल 3 बॉक्सर ने फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था और उन सबने अपने मैच जीतकर गोल्ड मेडल जीता. भारत के लिए लवलीना, परवीन और अमित पंघाल ने गोल्ड जीता.

मुक्केबाजी में टॉप-5 रहे ये देश, देखिए ये मेडल टैली

भारत के बॉक्सर 3 गोल्ड के साथ एशिया में नंबर 1 रहे. एशियन गेम्स 2026 में उनका दबदबा दिखा. वहीं उनके बाद मुक्केबाजों की मेडल टैली में दूसरे नंबर पर उजबेकिस्तान के बॉक्सर रहे, जिन्होंने भारतीय बॉक्सर्स से 4 मेडल ज्यादा जीते, मगर गोल्ड कम जीता. यही वजह है कि वो मुक्केबाजी की मेडल टैली में दूसरे नंबर पर हैं. कजाकिस्तान ने भी उजबेकिस्तान की तरह 2 गोल्ड जीते. इसके अलावा कजाक बॉक्सर ने 3 ब्रॉन्ज जीते. मतलब कुल 5 मेडल के साथ वो तीसरे स्थान पर रहे.

चीन और चाइनीज ताइपे मुक्केबाजी की मेडल टैली में चौथे और 5वें स्थान पर रहे. चीनी बॉक्सर्स ने 1 गोल्ड 3 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मिलाकर कुल 6 मेडल जीते . वहीं चाइनीज ताइपे के बॉक्सर ने 1 गोल्ड और 1 सिल्वर समेत 2 मेडल लिए.

हालांकि, ये सिर्फ मुक्केबाजी की मेडल टैली है. एशियन गेम्स 2026 की ओवरऑल मेडल टैली में भारत 85 मेडल जीतकर चौथे स्थान पर है. भारत ने 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए हैं.

Leave a Comment