खतरा! इन 10 खिलाड़ियों की जगह वनडे वर्ल्ड कप 2027 में नहीं है पक्की, रोहित और जडेजा समेत ये बड़े नाम लिस्ट में शामिल

2027 ODI World Cup : आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में धमाकेदार एक्शन देखने के लिए मिलने वाले हैं. इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के अलावा 13 टीम हिस्सा लेने वाली हैं. 2 अक्टूबर से लेकर 21 नवंबर तक खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड इंग्लैंड जैसी मजबूत टीमें भी मौजूद हैं.

इस वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के स्क्वाड में जगह बनाने के लिए कई सारे खिलाड़ी फाइट कर रहे हैं.

इंडियन क्रिकेट टीम में अब तक सिर्फ 5 खिलाड़ियों की जगह पक्की नजर आ रही है, टीम इंडिया के वनडे वर्ल्ड कप स्क्वाड में कप्तान शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल जसप्रीत बुमराह की जगह ही पक्की है. जबकि 10 खिलाड़ियों की जगह आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के स्क्वाड के लिए अभी भी पक्की नहीं है. इन 10 खिलाड़ियों में रोहित शर्मा से लेकर रविंद्र जडेजा तक कई बड़े खिलाड़ी शामिल हैं.

 

 

1 – रोहित शर्मा

इंडियन क्रिकेट टीम के रोहित शर्मा की जगह भी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए पक्की नहीं है. रोहित इस समय 39 वर्ष के हैं. अभी वनडे वर्ल्ड कप में लगभग 1 साल का समय बाकी है. ऐसे में रोहित वर्ल्ड कप तक 40 के हो जाएंगे. उनकी फिटनेस फॉर्म अभी भी चिंताओं के घेरे में हैं. ऐसे में रोहित शर्मा का भी स्थान पक्का नहीं है. उनकी जगह पर बैकअप ओपनर के तौर पर यशस्वी जायसवाल को टीम के साथ लगातार रखा जा रहा है, ताकि अगर रोहित उम्मीद के मुताबिक 40 की उम्र के बाद प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं तो यशस्वी को वर्ल्ड कप टीम में मौका दिया जा सके.

2 – रविंद्र जडेजा

भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिन ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की भी जगह वनडे वर्ल्ड कप 2027 में अभी फिक्स नहीं है. रविंद्र जडेजा काफी लंबे समय से वनडे टीम से बाहर चल रहे थे, हालांकि उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में मौका दिया गया था. लेकिन उनकी जगह अभी भी टीम में पक्की नहीं है. जडेजा की उम्र 37 साल की हो चुकी है भारत के पास अक्षर पटेल के रूप में उनका लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट है. ऐसे में अक्षर पटेल जडेजा पर वनडे वर्ल्ड कप 2027 के स्क्वाड के चयन के समय भारी पड़ सकते हैं.

3 – ईशान किशन

टीम इंडिया के वनडे वर्ल्ड कप 2027 स्क्वाड में अभी तक ईशान किशन की भी जगह पक्की नहीं है. ईशान एक सलामी बल्लेबाज विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर दल में शामिल हो सकते हैं. लेकिन टीम में पहले से ही रोहित, गिल यशस्वी के रूप में तीन सलामी बल्लेबाज शामिल हैं. उनको मौका मिलना मुश्किल है, क्योंकि भारतीय क्रिकेट टीम मिडिल ऑर्डर में किसी ऐसे बल्लेबाज की तलाश में होगी जो बल्लेबाजी के साथ बॉलिंग भी कर सके टीम को कुछ ओवर डाल कर दे सके. लेकिन ईशान विकेटकीपिंग करते हैं. ऐसे में उनकी जगह भी अभी पक्की नहीं है.

4 – रुतुराज गायकवाड़

टीम इंडिया के लिए पिछली सीरीज यानी अफगानिस्तान सीरीज में नंबर-4 पर आकर मिडिल ऑर्डर का जिम्मा संभालने वाले रुतुराज गायकवाड़ की जगह भी अभी पक्की नहीं है. टीम इंडिया में इस स्थान पर श्रेयस अय्यर खेलते हैं. वो वनडे टीम के उपकप्तान भी हैं. उन्होंने नंबर-4 पर लंबे समय से अच्छा प्रदर्शन किया है. ऐसे में अभी तक वनडे वर्ल्ड कप 2027 के स्क्वाड के लिए गायकवाड़ की जगह पक्की नहीं है.

 

 

5 – वाशिंगटन सुंदर

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑफ स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर की जगह भी अभी तक टीम में पक्की नहीं हैं. सुंदर ने ऑफ स्पिन गेंदबाजी करने के साथ-साथ बाएं हाथ से बल्लेबाजी करने के लिए भी जाने जाते हैं. लेकिन वनडे वर्ल्ड कप 2027 साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे नामीबिया में खेला जा रहा है, जहां की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए कम मददगार होती हैं. ऐसे में टीम इंडिया अपने स्क्वाड में कम से कम स्पिन गेंदबाज लेकर जाना चाहिए तेज गेंदबाजों की संख्या ज्यादा रखनी चाएगी. ऐसी स्थिति में भारत की टीम में 2 स्पिन गेंदबाज हो सकते हैं, जो अक्षर पटेल कुलदीप यादव होंगे. तो वाशिंगटन सुंदर को चांस मिलना मुश्किल नजर आ रहा है.

6 – प्रसिद्ध कृष्णा

टीम इंडिया में प्रसिद्ध कृष्णा की जगह भी पक्की नहीं है. साउथ अफ्रीका में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए अगर चयनकर्ता अनुभवी सीनियर तेज गेंदबाजों की तरफ लौटते हैं तो कृष्णा को आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के दल से बाहर होना पड़ सकता है. उनके साथ चोट फिटनेस की समस्या भी लगातार बनी रहती है.

7 – नीतीश कुमार रेड्डी

इंडियन क्रिकेट टीम में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी की भी जगह पक्की नहीं है. वो भारत के स्टार तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम इंडिया में शामिल हैं. वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए अगर हार्दिक पांड्या पूरी तरह से फिट होते हैं, तो रेड्डी अपनी जगह नहीं बचा पाएंगे.

8 – हर्षित राणा

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा भले ही हेड कोच गौतम गंभीर के पसंदीदा खिलाड़ी हो लेकिन उनको लगातार लगने वाली चोट के चलते उनका वनडे वर्ल्ड कप 2027 टीम में खेलना अभी तक पक्का नहीं है. हर्षित चोट के चलते लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं.

9 – गुरनूर बराड़

टीम इंडिया ने पंजाब के गेंदबाज गुरनूर बराड़ को हाल ही में वनडे क्रिकेट टीम में मौका दिया है. मोहम्मद शमी भुवनेश्वर कुमार जैसे सीनियर गेंदबाजों की दरकिनार कर बराड़ को मौका मिला है. लेकिन अभी भी उनकी जगह पक्की नहीं है. उनके पास कम अनुभवी है, वो साउथ अफ्रीका की परिस्थितियों में खुद को ढाल पाएंगे इसके लेकर सवाल उठ रहे हैं. ऐसे में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 स्क्वाड से उनकी छुट्टी हो सकती है.

 

 

10 – मोहम्मद सिराज

टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलने के लिए अभी पक्के नहीं है. उनको लंबे समय से वनडे क्रिकेट टीम से बाहर रखा गया है. अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्हें खेलने का मौका तक नहीं दिया गया. अब ऐसा ही रहा अन्य गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया तो सिराज वनडे वर्ल्ड कप 2027 के इंडियन टीम के स्क्वाड से बाहर हो सकते हैं.

Leave a Comment