क्या अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे महामुकाबला? वरुण चक्रवर्ती ने फिटनेस पर दिया बड़ा अपडेट

Varun Chakravarthy on Abhishek Sharma Health: भारत के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने गुरुवार को कहा कि अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ बड़े T20 वर्ल्ड कप मैच में खेलने के लिए अच्छे लग रहे हैं.

चक्रवर्ती ने कहा, “जहां तक ​​मैंने उनसे बात की है, वह अच्छे लग रहे हैं, उन्होंने आज कुछ प्रैक्टिस भी की. उन्होंने मुझे बताया कि वह रास्ते में हैं.” चक्रवर्ती ने यहां नामीबिया पर जीत में बॉल से शानदार प्रदर्शन किया था. भारत रविवार को कोलंबो में अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से खेलेगा.

अभिषेक पेट में इन्फेक्शन के कारण नामीबिया के खिलाफ मैच नहीं खेल पाए थे. इससे पहले उन्हें बुधवार को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई थी और शुक्रवार को हल्की प्रैक्टिस करते भी देखा गया, लेकिन टीम प्रबंधन कोई जोखिम लेने के पक्ष में नहीं है. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में कहा कि अभिषेक अभी पूरी तरह ठीक नहीं हैं और एक-दो मैच मिस कर सकते हैं. इससे साफ है कि टीम उनकी लंबी अवधि की फिटनेस को प्राथमिकता दे रही है.

टॉस के समय, भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा था कि अभिषेक पूरी तरह फिट होने से पहले एक या दो मैच नहीं खेल पाएंगे. अभिषेक की गैरमौजूदगी में संजू सैमसन ने ईशान किशन के साथ ओपनिंग की.

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 18वें मुकाबले में नामीबिया को 93 रन से रौंदा. इसी के साथ टीम इंडिया ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है.

भारत (+3.050 नेट रन रेट) लगातार दूसरी जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर है, जबकि पाकिस्तान (+0.932) शुरुआती दोनों मैच जीतकर दूसरे स्थान पर है. इस ग्रुप में नीदरलैंड (+0.356), यूएसए (-1.525) और नामीबिया (-2.884) क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर मौजूद हैं. यह टूर्नामेंट में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत रही. इससे पहले भारत ने यूएसए को 29 रन से हराया था.

Leave a Comment